टिमरनी में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू: भाजपा पर वोट चोरी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप – Harda News

टिमरनी में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू:  भाजपा पर वोट चोरी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप – Harda News


हरदा कांग्रेस ने बुधवार को टिमरनी में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महा हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। यह अभियान देशभर में चल रही इसी पहल का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और सांप्रदायिकता फैलाने के

.

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में टिमरनी के वार्ड नंबर 15 में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त, जिला प्रभारी रचना जैन, विधानसभा प्रभारी समीर खान, विधायक अभिजीत शाह, रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, पूर्व अध्यक्ष ओम पटेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण जायसवाल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

अभियान में टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने आम जनता से सहयोग मांगा और भाजपा की कथित वोट चोरी के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर बूथ तक पहुंचने का संकल्प लिया।

‘भाजपा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही’ उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि देश में भाजपा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी से सत्ता हासिल कर देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। दत्त ने कहा कि इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम जनता को यह बताना है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों से वंचित करना चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व में हर कार्यकर्ता तैयार है।

कार्यक्रम में विधायक अभिजीत शाह, रामकिशोर दोगने और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अभियान की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, रामदीन पटेल, विक्रम सिंह चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा घुरे, रितु सोलंकी, युवक कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल, कांग्रेस नेता गंगाराम गुर्जर, ओम सोलंकी, यूसुफ गौरी, शशि वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।



Source link