Commonwealth Games 2030: 140 करोड़ देशवाशियों के लिए बड़ी गुड न्यूज आने वाली है. कॉमनवेल्थ 2030 के लिए अहमदाबाद को ड्राफ्ट किया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने भारत वासियों को खुशखबरी दी. 1930 में शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के 100 साल अगर भारत में पूरे होते हैं तो एक ऐतिहासिक लम्हा होगा. अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ खेल के मेजबान शहर के रूप में सिफारिश करने की पुष्टि कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के कार्यकारी बोर्ड ने की है. जिसके बाद अमित शाह का भी पोस्ट देखने को मिला.
26 नवंबर को हो जाएगा कंफर्म
बोर्ड ने नाइजीरिया के साथ भी काम जारी रखने का वादा किया है, ताकि अफ्रीका में भविष्य में खेल आयोजित हो सकें. अहमदाबाद को अब पूरी सदस्यता के लिए नामांकित किया जाएगा. अंतिम निर्णय 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स महासभा में होगा. यह सिफारिश एक लंबी जांच के बाद हुई, जिसमें मूल्यांकन समिति ने कई चीजें देखीं गईं, जैसे तकनीकी व्यवस्था, खिलाड़ियों का अनुभव, बुनियादी ढांचा, शासन और कॉमनवेल्थ गेम्स के मूल्यों से जुड़ाव.
पूरे होंगे 100 साल
2030 के ये खेल 1930 के पहले संस्करण की 100वीं वर्षगांठ मनाएंगे. ग्लासगो 2026 के खेल नजदीक आ रहे हैं, जो खिलाड़ियों और फैंस के लिए शानदार होंगे. आज की सिफारिश भविष्य के खेलों के लिए मजबूत आधार देगी, जो लंबे समय तक स्थिरता और जोश लाएगी. भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और कॉमनवेल्थ गेम्स में इसका शानदार इतिहास है. 2022 बर्मिंघम गेम्स में भारत मेडल टेबल में चौथे नंबर पर रहा. अहमदाबाद का प्रस्ताव भारत की कॉमनवेल्थ मूल्यों के प्रति निष्ठा और आधुनिक खेलों को आयोजित करने की क्षमता दिखाता है.
ये भी पढे़ं.. ‘भारत के लिए गर्व..’ 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मेजबान होगा अहमदाबाद! गुजरात के मुख्यमंत्री ने किया पोस्ट
अमित शाह ने किया पोस्ट
अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘भारत के लिए अपार हर्ष और गौरव का दिन. कॉमनवेल्थ एसोसिएशन द्वारा अहमदाबाद में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की बोली को मंजूरी दिए जाने पर भारत के प्रत्येक नागरिक को हार्दिक बधाई. यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत को विश्व खेल मानचित्र पर स्थापित करने के अथक प्रयासों का एक शानदार समर्थन है. विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचे का निर्माण और देश भर में खेल प्रतिभाओं का एक विशाल समूह तैयार करके, मोदी जी ने भारत को एक अद्भुत खेल स्थल बना दिया है.’