2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने के लिए भारत तैयार है. मेजबानी के लिए अहमदाबाद को ड्राफ्ट किया गया है. जिसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री इसके लिए काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने लिखा कि यह भारत और अहमदाबा के लिए गर्व का क्षण है. ये अहमदाबाद के लिए किसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं है.
क्या बोले गुजरात के CM?
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा, ‘गुजरात और भारत के लिए गर्व का क्षण! राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी बोर्ड ने 2030 शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में अनुशंसित किया है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि अहमदाबाद को भारत की खेल राजधानी बनाने के हमारे दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती है..’