शाजापुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर: युवक का आधा पैर कटा, जिला अस्पताल में भर्ती – shajapur (MP) News

शाजापुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर:  युवक का आधा पैर कटा, जिला अस्पताल में भर्ती – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के ग्राम घुंसी में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे एक सड़क हादसा हुआ। कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क पर आए एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दुर्गेश चौरड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में दुर्गेश का एक पैर आधा कट गया।

.

यह हादसा दशहरा बलडी मार्ग पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक कच्चे रास्ते से मुख्य सड़क पर आ गया और सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल दुर्गेश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। परिजन कमल ने इस घटना की जानकारी दी।

अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घायल के बयान दर्ज करने के बाद मामले की आगे की जांच करेगी।



Source link