श्रीलंका के लिए बारिश बनी वरदान, निराश न्यूजीलैंड की कप्तान, क्या है पाइंट्स टेबल का हाल

श्रीलंका के लिए बारिश बनी वरदान, निराश न्यूजीलैंड की कप्तान, क्या है पाइंट्स टेबल का हाल


SL vs NZ: महिला वर्ल्ड कप 2025 में श्रीलंका की टीम के लिए बारिश वरदान साबित हुई. न्यूजीलैंड की टीम टारगेट चेज करके पूरे 2 पाइंट्स लेने की फिराक में थी, लेकिन बारिश ने सपनों पर पानी फेरने में देरी नहीं की. मंगलवार को कोलंबो में मेजबान टीम की तरफ से दमदार बल्लेबाजी देखने को मिली. लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द हो गया और 1-1 पाइंट्स दोनों टीमों में बंट गए. जिसके बाद न्यूजीलैंड की कप्तान काफी निराश नजर आईं. 

259 रन का था लक्ष्य

श्रीलंका ने दमदार बल्लेबाजी के दम पर बोर्ड पर 258 रन टांग दिए थे. नीलक्षिका डी सिल्वा ने आतिशी पारी खेलकर अर्धशतक ठोका जबकि कप्तान चमारी अथापट्टू के बल्ले से भी फिफ्टी देखने को मिली. हालाँकि, न्यूज़ीलैंड के लक्ष्य का पीछा शुरू करने से ठीक पहले आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश आ गई और मैच फिर से शुरू नहीं हो सका. श्रीलंका की टीम पहली जीत की तलाश कर रही थी, लेकिन 258 रन बनाने के बावजूद न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी था. हालांकि, श्रीलंका के पास जीत का खाता खोलने के लिए एक शानदार चांस था. 

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोलीं कप्तान?

अटापट्टू ने मैच के बाद कहा, ‘हमने परिस्थितियों का आकलन किया और अच्छा क्रिकेट खेला. दुर्भाग्य से, हम मैच पूरा नहीं कर सके. अगला मैच बेहद अहम है. हमें तीन मैच जीतने होंगे. उम्मीद है कि हम बिना बारिश के खेल पाएँगे.’ वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन भी मैच रद्द होने से निराश नजर आईं. वह इस टारगेट को चेज करने के लिए तैयार थीं. 

ये भी पढे़ं.. जडेजा, जगदीशन, सुदर्शन और कौन.. गंभीर ने दे दिया अल्टीमेटम, नहीं मानी बात तो होगा पत्ता साफ!

क्या बोली सोफी डिवाइन? 

सोफी डिवाइन ने कहा, ‘यह अफ़सोस की बात है कि मौसम ने हमें रोक दिया. हम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उत्साहित थे. आँकड़े और संख्याएँ केवल यहीं तक सीमित रह सकती हैं. कभी-कभी यह अंतःप्रेरणा की बात होती है. यह वास्तव में मैच-अप में हेरफेर करने के बारे में है. हमारे गेंदबाजों के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने का एक और अनुभव और अवसर। यह फिर से तालमेल बिठाने और आगे बढ़ने के बारे में है.’

बच गया भारत

भारत पाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. भारत के लिए बारिश आना फायदेमंद साबित हुआ. अगर न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को अच्छे अंतर से जीत जाती तो भारत को पछाड़कर 5वें नंबर पर खिसका सकती थी. श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं क्योंकि लगातार दो श्रीलंका के मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं जबकि दो में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 



Source link