4.5 लाख नकद चोरी: फोन पर बात करते वक्त अनाज व्यापारी का बटा ध्यान, मोपेड गाड़ी की डिक्की का लॉक तोड़कर थैले में रखे 4.5 लाख ले गए बदमाश

4.5 लाख नकद चोरी: फोन पर बात करते वक्त अनाज व्यापारी का बटा ध्यान, मोपेड गाड़ी की डिक्की का लॉक तोड़कर थैले में रखे 4.5 लाख ले गए बदमाश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वारदात के बाद खुरई मंडी में जांच करने पहुंची पुलिस।

  • खुरई गल्ला मंडी में बुधवार दोपहर में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

खुरई गल्ला मंडी में बुधवार दोपहर बदमाशों ने एक व्यापारी की गाड़ी की डिक्की का लॉक तोड़कर 4.5 लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया। व्यापारी भुगतान करने के लिए यह पैसे लेकर मंडी पहुंचे थे। वे गाड़ी खड़ी कर फोन पर किसी से बात करने लगे। व्यापारी का ध्यान बटते ही ताक लगाए बैठे चोरों को मौके मिला और वे गाड़ी की डिक्की में थैले में रखे 4.5 लाख रुपए को लेकर भाग गए। पास में काम कर रहे हम्मालों की नजर बदमाशों पर पड़ी। उन्होंने व्यापारी को बताया तब तक बदमाश गाड़ी से वहां से भाग चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो तुरंत खुरई TI और SDOP मौके पर पहुंचे।

गाड़ी की तरफ पीठ कर फोन पर करने लगे बात
खुरई के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड निवासी संतोष पिता राजकुमार जैन अनाज की खरीदी-बिक्री का काम करते हैं। बुधवार को उन्हें एक व्यापारी को 4.5 लाख का भुगतान करना था। पैसे लेकर वे दोपहर करीब 3 बजे अपनी मोपेड गाड़ी से खुरई मंडी पहुंचे। गाड़ी की डिक्की में रुपयों से भरा थैला रखा था, जो लॉक थी। संतोष जैन मंडी में ही एक फर्म के सामने गाड़ी खड़ी कर फोन पर बात करने लगे। बात करते हुए उनका ध्यान बट गया और वे गाड़ी की तरफ पीठ कर बाते करते हुए थोड़े आगे तक चले गए।

नाबालिग ने गाड़ी से निकाला रुपयों से भरा थैला
इतने में एक नाबालिग लड़का आया और गाड़ी की डिक्की का लॉक तोड़कर उसमें रखा थैला लेकर भागने लगा। पास में ही काम कर रहे हम्मालों की नजर लड़के पर पड़ी तो उन्होंने संतोष जैन को आवाज लगाई कि एक लड़का गाड़ी में रखा थैला लेकर भागा है। उन्होंने उसका पीछा किया तो वह थोड़ी दूर पहले से दो पहिया गाड़ी लिए खड़े एक व्यक्ति के साथ बैठकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो खुरई TI अनूप सिंह व SDOP सुमित केरकट्टा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। CCTV फुटेज खंगाले व आसपास सर्चिंग की।

मंडी में 28 में से 21 कैमरे मिले बंद
खुरई कृषि उपज मंडी में 28 कैमरे लगे हुए हैं। जांच के दौरान इनमें से 21 कैमरे बंद मिले। सिर्फ सात ही चालू मिले। खुरई SDM भी पिछले 6 माह से मंडी प्रबंधन को कैमरे सुधरवाने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन मंडी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था। मंडी सचिव अशोक श्रीवास्तव का कहना है कि कैमरे सुधरवाने के लिए निविदाएं बुलाई गई हैं, जो 5 मार्च को ओपन की जाना है।

खबरें और भी हैं…



Source link