Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
घमापुर पुलिस ने दो लाख रुपए कीमती रम और व्हिस्की जब्त किए।
- क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
- आरोपियों पर कांग्रेस नेताओं का संरक्षण होने का मामला भी आया सामने
क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस ने एक पुराने मकान में दबिश देकर दो लाख रुपए कीमत की शराब जब्त की। पुलिस ने एक आराेपी को गिरफ्तार कर उसे एक दिन की रिमांड पर लिया है। दूसरा साथी फरार है। आरोपियों पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं का संरक्षण होने की बात भी सामने आई है। आरोपियों ने उक्त नेता के समर्थन में कई जगह झंडे और फ्लेक्स लगा रखे हैं। घमापुर पुलिस ने आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
बुधवार सुबह क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी। घमापुर टीआई दिलीप श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने हनुमान टोरिया में एक पुराने मकान में दबिश दी। ये मकान वहीं के अंकुर कनौजिया का होना पता चला। पुलिस ने मौके से कांचघर निवासी शोभित विश्वकर्मा (23) को दबोचा।
एक दिन की रिमांड पर शोभित को लिया
मकान की तलाशी लेने पर 23 पेटी में 1150 पाव रम और 17 पेटियों में 850 पाव व्हिस्की जब्त किए। पूछताछ में शोभित ने उक्त शराब अपना और दोस्त श्रेयांश उर्फ साहिल यादव का होना बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है। शोभित को एक दिन की पुलिस रिमांड ली है। जबकि श्रेयांश उर्फ साहिल की तलाश जारी है।