Ujjain News: सिंहस्थ 2028 होगा ‘हाई-टेक’, पहली बार AI और VR से होगा भीड़ प्रबंधन, ट्रेन होंगे 54 हजार जवान

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 होगा ‘हाई-टेक’, पहली बार AI और VR से होगा भीड़ प्रबंधन, ट्रेन होंगे 54 हजार जवान


Last Updated:

Ujjain Simhastha 2028: महाकाल की नगरी में 2028 मे सिंहस्थ आ रहा है, जिसमें पहली बार पुलिस वर्चुअल रियलिटी का उपयोगी करने जा रही है. उज्जैन पुलिस सबसे पहले देश भर से कुंभ ड्यूटी के लिए आने वाले 54 हजार पुलिसकर्मियों के साथ शुरूआत करने जा रही है. 

ख़बरें फटाफट

Ujjain Simhastha 2028: धार्मिक नगरी उज्जैन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के नाम से जानी जाती है. रोजाना यहा लाखों की संख्या मे श्रद्धांलु का आगमन लगा रहता है. हर 12 साल मे एक पर्व ऐसा भी आता है. जब यह संख्या लाखों की जगह करोड़ों में पहुंच जाती है. क्योंकि यहां सिंहस्थ मेले का आयोजन होता है. जिसमें करोड़ों की संख्या में श्रद्धांलुओं का सैलाब उमड़ता है. श्रद्धांलु की सुविधा के लिए देश में पहली बार पुलिस वर्चुअल रियलिटी का इस्तेमाल करने जा रही है. यह महाकुंभ 2028 में देखने को मिलेगा.

उज्जैन पुलिस सबसे पहले देश भर से कुंभ में ड्यूटी के लिए आने वाले 54 हजार पुलिसकर्मियों के साथ इसकी शुरूआत करेगी. पुलिसकर्मी अपने शहर, राज्य में बैठकर उज्जैन की गलियों, सड़क, मार्ग, चौराहे, एंट्री एग्जिट और श्रद्धालुओं को किस मार्ग पर भेजना और रोकने की ट्रेनिंग भी VR के माध्यम से लेंगे. पुलिस ने फिलहाल 200 VR सेट मंगवाए हैं.

पहले उज्जैन और फिर अपने शहर में लेंगे ट्रेनिंग
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग में ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग करेंगे. दूसरे प्रदेश और जिले से आने वाले पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग के लिए VR ट्रेनिंग का माध्यम चुना है. सड़कों के 3D वीडियो बनवाए हैं. ये पुलिसकर्मियों को VR के माध्यम से उनके शहर में ही दिखाए जाएंगे. इस VR सेट का परीक्षण भी हो गया है. सबसे पहले पुलिसकर्मी उज्जैन आकर देखेंगे कि उनकी ड्यूटी कहां लगेगी. कौन सा रास्ता कहां से किधर जाएगा. इसके बाद उन्हें बार-बार ट्रेनिंग के लिए उज्जैन नहीं आना पड़ेगा.

Al-आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम भी
2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके हाईटेक कुंभ आयोजित होगा. सिंहस्थ महाकुंभ में AI आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम, मोबाइल ऐप ट्रैकिंग जैसी तकनीक भीड़ प्रबंधन के लिए इस्तेमाल में लाई जाएगी. बता दें, उज्जैन के चार रेलवे स्टेशन नई खेड़ी, पिंगलेश्वर, चिंतामन और विक्रम नगर स्टेशन को भी हाईटेक किया जाएगा.

आपातकालीन समय में भी काम आएगा वीआर
अभी शुरुआत में इंदौर रोड का शिप्रा नदी के घाट तक का वीडियो बनवाया है. इससे ट्रेनिंग की शुरुआत होगी. वीआर आपातकालीन समय में कैसे काम आ सकता है और इस पर भी काम कर रहे हैं. जल्द ही उस दिशा में भी आगे बढ़ेंगे. 200 वीआर सेट के ऑर्डर दिए हैं.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सिंहस्थ 2028 होगा ‘हाई-टेक’, पहली बार AI और VR से होगा भीड़ प्रबंधन



Source link