कटनी जिले में बरही के खितौली पुलिस स्टाफ ने बुधवार रात खितौली-चंदिया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बोलेरो पिकअप वाहन से 58.708 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 80 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों क
.
वाहनों की चेकिंग करने पर पता चला कि दोनों पिकअप के पिछले हिस्से में ऊपर की तरफ खिलौने भरे हुए थे। खिलौनों को हटाने पर उनके नीचे तीन-तीन बड़ी गांजे की गठरियां छिपी हुई मिलीं।
- पहली पिकअप (MP 18 ZE 9544) से 29.5 किलोग्राम गांजा जब्त हुआ।
- दूसरी पिकअप (MP 18 GA 5582) से 29.2 किलोग्राम गांजा जब्त हुआ।
इस प्रकार दोनों वाहनों से कुल 58.708 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों पिकअप में सवार कुल आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजेंद्र पारधी, अंजनी कुमार यादव, सुदामा बेगा, हरे राम मांझी (बिहार), सोल्जर पारधी, नारद मंडल (बिहार), शुभम यादव और आदित्य यादव शामिल हैं।
पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल हुईं दोनों बोलेरो पिकअप (कीमत ₹16 लाख) भी जब्त कर ली हैं। सभी आठ आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
