कोच के.के. कहार जिला क्रीड़ा प्रभारी पद से हटाए गए: बैतूल में विनय यादव को मिली जिम्मेदारी; स्टूडेंट्स ने की थी शिकायत – Betul News

कोच के.के. कहार जिला क्रीड़ा प्रभारी पद से हटाए गए:  बैतूल में विनय यादव को मिली जिम्मेदारी; स्टूडेंट्स ने की थी शिकायत – Betul News



बैतूल आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर कोच के.के. कहार को जिला क्रीड़ा प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह परिसर के वरिष्ठ पीटीआई विनय यादव को यह दायित्व सौंपा गया है।सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बैतूल विवेक कुमार पांडे ने बुधवार को इस संबंध मे

.

के.के. कहार को सप्ताह में तीन दिन भोपाल स्थित आयुक्त कार्यालय में कार्य करना था। उनकी जिले में अनुपस्थिति के कारण विभागीय खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। कार्यव्यवस्था की दृष्टि से विनय यादव को अस्थायी रूप से जिला क्रीड़ा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

छात्रों ने की थी शिकायत कोच के.के. कहार को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद सामने आ रहे थे। हाल ही में सांसद खेल महोत्सव के दौरान पुलिस ग्राउंड बैतूल में आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर की छात्राओं ने खेल सामग्री और आवश्यक संसाधनों की कमी बताई थी। छात्राओं ने बताया था कि उन्हें तीन वर्षों से ये सुविधाएं नहीं मिली हैं।

इस दौरान बच्चों को बिना जूतों और किट के ग्राउंड पर दौड़ते देखा गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो व्यापक रूप से सामने आए थे। दैनिक भास्कर ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद जिले में खेल सुविधाओं की बदहाली को लेकर कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी नाराजगी जताई थी।

विभागीय आदेश के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जिला स्तर पर खेल गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी और खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।



Source link