खरगोन के सिंगनूर में अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी: भारी मात्रा में निर्माण सामग्री जब्त, दो आरोपी भाई फरार – Khargone News

खरगोन के सिंगनूर में अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी:  भारी मात्रा में निर्माण सामग्री जब्त, दो आरोपी भाई फरार – Khargone News


खरगोन के गोगांवा थाना क्षेत्र के सिंगनूर में एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से एक हस्तनिर्मित पिस्टल और भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री जब्त की है। हालांकि, पुलिस की दबिश की भनक लगते ही दो आरोपी भाई मौके से फरार हो

.

पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि सिंगनूर में तनमन सिकलीगर और उसका भाई कीरसिंग सिकलीगर अपने घर में अवैध पिस्तौल बना रहे हैं। पुलिस टीम को दूर से आते देख दोनों भाई भाग निकले। घर की तलाशी में एक हस्तनिर्मित देशी पिस्तौल और अवैध हथियार निर्माण की सामग्री मिली। दोनों भाइयों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी एम.आर. एम.डी. ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री जब्त की गई है। इसमें 30 अधबनी लोहे की बैरल, एक मैनुअल ब्लोअर भट्टी, चार इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन, चार अधबनी पिस्तौल, चार हथौड़े, दो सांसी, चार धातु के पतरे, तीन मैगजीन, ड्रिल मशीन, रेती, आरी, ग्रिप प्लास्टिक के टुकड़े और लोहे का बेस प्लेट शामिल हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 60 हजार रुपये है।

फरार आरोपी तनमनसिंह सिकलीगर के खिलाफ वर्ष 2023 में भी आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link