छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड पर राजगढ़ में कांग्रेस का धरना: प्रशासन ने टेंट हटाया तो पदाधिकारी खुले आसमान के नीचे बैठे – rajgarh (MP) News

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड पर राजगढ़ में कांग्रेस का धरना:  प्रशासन ने टेंट हटाया तो पदाधिकारी खुले आसमान के नीचे बैठे – rajgarh (MP) News


छिंदवाड़ा में कफ सिरप से करीब दो दर्जन अधिक बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर राजगढ़ जिला चिकित्सालय परिसर में कांग्रेस ने मौन धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह महात्मा गांधी क

.

धरने की शुरुआत में कांग्रेस ने अस्पताल परिसर में टेंट लगाया था, जिसे प्रशासन ने नियम विरुद्ध बताते हुए हटवा दिया। इसके बाद प्रियव्रत सिंह सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठ गए।

मौके पर एसडीएम निधि भारद्वाज और थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को अस्पताल परिसर में धरना देने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने अपनी जगह छोड़ने से इनकार कर दिया। जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने कहा कि वे अस्पताल परिसर से उठकर बाहर बैठने को तैयार हैं, बशर्ते भविष्य में किसी भी पार्टी को अस्पताल परिसर में धरना या माइक का उपयोग करने की अनुमति न दी जाए।

भाजपा पदाधिकारी भी सक्रिय हुए धरने की सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए। भाजपा महामंत्री देवीसिंह सोंधिया और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर अस्पताल परिसर में धरने पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने प्रशासन से मरीजों को होने वाली परेशानी पर ध्यान देने का आग्रह किया। भाजपा की आपत्ति के बाद ही प्रशासन ने टेंट हटवाया था।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक ही कंपनी के कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत हो चुकी है। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और सिरप बनाने वाली कंपनी से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, उन चिकित्सकों पर भी कार्रवाई जारी है जिन्होंने यह दवा लगातार मरीजों को लिखी थी।

देखिए तस्वीरें…

पहले इस टेंट के नीचे धरना करने की योजना थी।

बाद में इस तरह खुले में बैठकर कांग्रेसी धरना दे रहे हैं।

बाद में इस तरह खुले में बैठकर कांग्रेसी धरना दे रहे हैं।



Source link