तीन शहरों में रिटायर्ड आबकारी अफसर के यहां छापा: साढ़े 18 करोड़ की संपत्ति मिली; 4 किलो सोना, 7 किलो चांदी समेत 2 करोड़ नगद जब्त – Indore News

तीन शहरों में रिटायर्ड आबकारी अफसर के यहां छापा:  साढ़े 18 करोड़ की संपत्ति मिली; 4 किलो सोना, 7 किलो चांदी समेत 2 करोड़ नगद जब्त – Indore News



लोकायुक्त संगठन ने बुधवार तड़के आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके धमेंद्र सिंह भदौरिया के इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन स्थित ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापा मारा। टीम को देख भदौरिया सुबह-सुबह पसीने से नहा गया। बार-बार टीम से पूछता रहा,

.

कार्रवाई में भदौरिया के यहां से 1 करोड़ 13 लाख 13 हजार 612 नकद, 5 करोड़ 48 लाख 79 हजार 930 रुपए कीमत का 4 किलो 221 ग्राम सोना, 8 लाख 8 हजार 86की 7 किलो 128 ग्राम चांदी जब्त की गई। 2 करोड़ 23 लाख 27 हजार 930 रु. की अन्य सामग्री, जिनमें वाहन, घड़ियां, हथियार, परफ्यूम, फर्नीचर आदि का भी पता चला है।

ओल्ड पलासिया स्थित फ्लैट से ही 9 करोड़ 66 लाख की चल/अचल सम्पत्ति प्राप्त हुई। कई प्लॉट, मकान, फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं। बैंकों में 3 लॉकर का पता चला है। बैंक खाते व बीमा पॉलिसियां भी प्राप्त हुई हैं। बेटे सूर्यांश व बेटी अपूर्वा द्वारा जितेंद्र चौधरी को 2 करोड़ 85 लाख उधार देने का एग्रीमेंट भी मिला है। सूत्रों का कहना है, भदौरिया के बच्चों ने फिल्मों में पैसा लगा रखा है।

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भदौरिया ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर रखी है। घर में करोड़ों रुपए का कैश रखा हुआ है। इस पर गोपनीय तरीके से भदौरिया की संपत्तियों की जानकारी निकाली गई। वेतन/भत्ते से भदौरिया की सेवाकाल में आय लगभग 2 करोड़ अनुमानित है, जबकि उसके यहां 18 करोड़ 59 लाख 33,508/- का व्यय चल/अचल संपत्ति पर पाया गया। प्रथमदृष्टया 829.66% अनुपातहीन सम्पत्ति मिली है।

काली कमाई… भदौरिया की ज्यादातर समय पोस्टिंग इंदौर, धार, झाबुआ में ही रही है। गुजरात से जुड़ा अवैध शराब का नेटवर्क यहीं से चलता है। कम राशि का चालान भरकर अधिक माल उठा लेना। एक ही चालान से माल उठवाने के आरोप भी भदौरिया पर लगे थे। 100 करोड़ से अधिक का चालान घोटाला उजागर हुआ था। पब, बार के लाइसेंस जारी करने का जिम्मा भी भदौरिया के पास रहा है।

कार्रवाई के दौरान सोफे पर बैठा रहा सुबह पौने छह बजे लोकायुक्त टीम भदौरिया के फ्लैट पर पहुंची। डीएसपी सुनील तालान ने बेल बजाई तो गेट खोलने भदौरिया ही आया। टीम का परिचय सुनते ही उसके पसीने छूट गए। हॉल में सोफे पर बैठ गया। पूरे टाइम पूछता रहा, आपको यहां की जानकारी किसने दी।



Source link