दतिया में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कल गुरुवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई फीडरों पर रखरखाव कार्य करेगी। इस दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
.
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक गंधारी इंडस्ट्रियल एरिया और उससे संबंधित क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन इंडस्ट्रियल एरिया, निचरौली रोड, आदिवासी बस्ती, बक्शी के हनुमान, रेलवे फाटक, रेलवे स्टेशन रोड, शारदा विहार कॉलोनी, झांसी चुंगी, सर्किट हाउस, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कलापुरम, रावतपुरा कॉलेज और जिला न्यायालय से संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इसके अतिरिक्त, पोल फैक्ट्री, गौतम विहार कॉलोनी, दिनारा रोड से संबंधित क्षेत्र, अंगूरी बैराज और चिरूला में भी इसी अवधि में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बड़ौनी, घूघसी, लमकना और औरीना सब-स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी फीडर से संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
वहीं, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चिरूला पंप, सिंधवारी, बीकर 2, कामद आबादी एवं पंप, गोराघाट, बड़ौनकला, सीतापुर, लहरा, नयाखेड़ा, कमरारी, हतलई, जुझारपुर और भदौना आबादी फीडरों पर भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।इनके साथ ही, पचोखरा, बामरौल, हिड़ोरा, बिलहारी, औरीना, गोविंदपुर और डगरा पंप फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में भी इसी समय अवधि में बिजली बंद रहेगी।