शाजापुर में शीतलहर से फिर बढ़ी ठंड, छाया कोहरा: जगह-जगह अलाव तापते दिखे लोग; विशेषज्ञ बोले-अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही रहेगा मौसम – shajapur (MP) News

शाजापुर में शीतलहर से फिर बढ़ी ठंड, छाया कोहरा:  जगह-जगह अलाव तापते दिखे लोग; विशेषज्ञ बोले-अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही रहेगा मौसम – shajapur (MP) News


शाजापुर में मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया, जिससे शहर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। बीते चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, लेकिन गुरुवार शाम को शीतलहर चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। शुक्रवार सुबह भी हल्का कोहरा छाया रहा।

.

पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन गुरुवार शाम को अचानक चली शीतलहर ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया। इस बदलाव के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 28 प्रतिशत रही, जबकि उत्तरी दिशा से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से हवाएं चलीं। पिछले चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया था।

न्यूनतम तापमान जहां 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, वहीं अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ था। गुरुवार शाम को मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

धुंध से विजिबिलिटी कम रही, वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चले।

कोहरे में जगह-जगह अलाव तापते दिखे लोग।

कोहरे में जगह-जगह अलाव तापते दिखे लोग।

विशेषज्ञ बोले-अगले एक हफ्ते तक ऐसा ही रहेगा मौसम

शुक्रवार सुबह शहर में हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि करीब 8 बजे धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और कई स्थानों पर अलाव जलाते हुए भी देखे गए। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, आगामी एक हफ्ते तक शाजापुर में ऐसा ही ठंडा मौसम बने रहने की संभावना है।



Source link