छतरपुर जिले के सरबई थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में गुरुवार शाम एक युवक को गोली मार दी गई। 22 वर्षीय विनय सिंह को पेट और सीने में दो गोलियां लगी हैं।
.
गंभीर हालत में उसे गौरिहार अस्पताल से उत्तर प्रदेश के बांदा अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार, विनय सिंह को पीयूष सिंह और सोनू सिंह नामक दो व्यक्तियों ने गोली मारी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पांच महीने पहले विनय द्वारा पीयूष के साथ की गई मारपीट के पुराने विवाद का परिणाम है।सरबई थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है।