भारत का दामाद है ऑस्ट्रेलिया का ये विस्फोटक क्रिकेटर, टीम इंडिया के जबड़े से कई बार छीन चुका है जीत

भारत का दामाद है ऑस्ट्रेलिया का ये विस्फोटक क्रिकेटर, टीम इंडिया के जबड़े से कई बार छीन चुका है जीत


ऑस्ट्रेलिया का एक खूंखार क्रिकेटर भारत का दामाद है और वह क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से चौके व छक्कों का तूफान मचाने के लिए मशहूर है. यह क्रिकेटर अपनी कातिलाना गेंदबाजी से अहम मौकों पर विकेट भी चटकाता है. टीम इंडिया के जबड़े से ऑस्ट्रेलिया का यह क्रिकेटर कई बार जीत भी छीन चुका है. यह धाकड़ क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं. ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2022 में अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी की थी.

भारत का दामाद है ऑस्ट्रेलिया का ये विस्फोटक क्रिकेटर

विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी करने के बाद ग्लेन मैक्सवेल का भारत के साथ काफी गहरा रिश्ता जुड़ गया है. ग्लेन मैक्सवेल भारत के दामाद बन चुके हैं. ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की सगाई फरवरी 2020 में हुई थी. इसके बाद ये कपल साल 2022 में शादी के बंधन में बंध गया था. ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी दो बार तमिल ब्राह्मण रीति रिवाज और ईसाई रीति रिवाज के साथ हुई थी. ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन का एक बेटा भी है, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल है. ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन 11 सितंबर 2023 को पैरेंट्स बन गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


fallback

कौन हैं विनी रमन?

विनी रमन भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई फार्मासिस्ट हैं. विनी रमन का जन्म 3 मार्च 1993 को मेलबर्न में हुआ था. भले ही विनी रमन का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ, लेकिन उनकी जड़े भारत से जुड़ी हुई है. विनी रमन के पैरेंट्स वेंकेट रमन और विजयलक्ष्मी का चेन्नई से गहरा नाता है. विनी रमन ने ऑस्ट्रेलिया से मेडिकल की पढ़ाई की और बतौर फार्मासिस्ट अपना करियर बनाया. ग्लेन मैक्सवेल की विनी रमन से पहली मुलाकात दिसंबर 2013 में मेलबर्न स्टार्स के एक कार्यक्रम में हुई थी. क्रिकेट की दुनिया में उनकी मुलाकात हुई और इस तरह एक खूबसूरत रिश्ते की नींव पड़ी, जो अभी तक फल-फूल रहा है.

fallback

टी20 सीरीज में करेगा वापसी

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई दौरे का आगाज 19 अक्टूबर से होगा. भारत को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेलनी है. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक खेली जाएगी. इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगे. पहले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का चयन नहीं हुआ है, लेकिन बाकी तीन मैचों में यह स्टार खिलाड़ी वापसी कर सकता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने दो टी20 मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है.

fallback

टीम इंडिया के जबड़े से कई बार छीन चुका है जीत

ग्लेन मैक्सवेल बेहद विस्फोटक बल्लेबाज हैं और उन्होंने अतीत में कई मैचों के दौरान भारत से जीत छीनी है. ग्लेन मैक्सवेल अपने चौके-छक्कों के तूफान के लिए जाने जाते हैं. ग्लेन मैक्सवेल का लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में भारत के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है. ग्लेन मैक्सवेल ने भरोसा जताया है कि वे भारत के खिलाफ आखिरी तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में वापसी करेंगे. अपनी कलाई की फ्रैक्चर सर्जरी के बाद उन्होंने रिकवरी अपडेट देते हुए हाल ही में कहा था कि वह 29 अक्टूबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों में वापसी का लक्ष्य बना रहे हैं.

fallback

क्रिकेट में बेहतरीन रिकॉर्ड्स

ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 114 पारियों में 2833 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 145 रन है. ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में 240 चौके और 148 छक्के लगाए हैं, जिसमें 12 अर्धशतक और 5 शतक शामिल हैं. गेंदबाजी में भी मैक्सवेल ने अपनी उपयोगिता साबित की है. उन्होंने 49 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 3 विकेट रहा है.



Source link