आरोपी रिटायर्ड बाबू देवेंद्र भदौरिया।
मुरैना में रिटायर्ड वेतन लिपिक बाबू देवेंद्र भदौरिया पर अपने ही विभाग के कर्मचारियों के अर्ध वेतन की राशि गमन का आरोप जांच में साबित होने के बाद मंगलवार को कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
.
बाबू देवेंद्र भदौरिया पर आरोप था कि 2016 में वेतन लिपिक के पद पर रहते हुए उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के अर्ध वेतन की राशि उनके खाते में नहीं डालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। यह शिकायत विभाग के पुलिस कर्मियों ने की थी।
वेतन लिपिक द्वारा अर्ध वेतन की राशि अपने खाते में डालने की शिकायत 2024 में आरक्षकों ने की, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर मुरैना के निर्देशन में जांच दल गठित किया गया। इस दल में ट्रेजरी विभाग का कर्मचारी और एडिशनल एसपी मुरैना शामिल थे।
जांच रिपोर्ट में पाया गया कि देवेंद्र भदौरिया ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पुलिस कर्मचारियों के अर्ध वेतन को सीधे अपने खाते में डाल लिया।
एसपी मुरैना समीर सौरभ ने बताया कि बाबू देवेंद्र भदौरिया पर विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। बाबू इस वर्ष जनवरी में रिटायर हो चुके थे, लेकिन अधिकार पत्र 2024 में ही जारी कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई थी।