मेला जल विहार में अव्यवस्था: झूले टकराए, आर्केस्ट्रा में कुर्सियां फेंकी; जांच टीम मौके पर पहुंची – Chhatarpur (MP) News

मेला जल विहार में अव्यवस्था:  झूले टकराए, आर्केस्ट्रा में कुर्सियां फेंकी; जांच टीम मौके पर पहुंची – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर के मेला जल विहार में गुरुवार रात दो घटनाओं की वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान भीड़ ने कुर्सियां फेंकी और तोड़फोड़ की। दूसरे वीडियो में मेले के झूले आपस में टकरा गए, जिससे झूले में बैठे लोग डर गए। इन वीडियो सोश

.

वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सीएसपी अरुण मिश्रा, सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद दांगी और सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के इलेक्ट्रिशियन को सूचित किया और मेले आयोजकों को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया।

मेला जल विहार छत्रसाल चौराहे के पास पिछले सात दिनों से चल रहा है। यह मेला 83 सालों से हर साल आयोजित होता आ रहा है, जिसमें राई लोकगीत, कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। प्रशासन ने कहा कि कुछ अतिरिक्त झूले हटाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका और विद्युत विभाग से रोज सुरक्षा प्रमाण पत्र लिए जाएंगे। आयोजकों द्वारा बीमा की जानकारी ली जाएगी और पुलिस व्यवस्था मजबूत की जाएगी।



Source link