गुना में फतेहगढ़ पुलिस ने इलाके में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। आदिवासी का शव पेड़ पर लटका मिला था। आरोपी मृतक पर तंत्र मंत्र करने का आरोप लगाते थे। पहले भी आरोपियों ने मृतक से विवाद किया था। आरोपी उसे गांव छोड़कर जाने की भी धमकी देते थे। पु
.
बता दें कि 8 अक्टूबर को जिले के फतेहगढ़ थानांतर्गत ग्राम बलखण्डी में एक खेत की मेड़ पर बहेड़ा के पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। फतेहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाश व घटना स्थल का बारीकी से मौका मुआयना किया। शव की पहचान मान सिंह पिता जुवान सिंह भिलाला (55) निवासी ग्राम बरमन सोसायटी थाना फतेहगढ़ के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच पर मृतक के सिर में चोट के निशान होकर खून बहना पाया गया, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई थी। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
आंख व शरीर में चोट के निशान मिले थे प्रकरण की प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर, आंख व शरीर में अन्य जगह चोट के निशान पाए गए। घटनास्थल का मौका मुआयना करने पर मौके से कुछ जरूरी साक्ष्य जब्त किए गए। मृतक का पीएम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृत्यु का कारण गला दबने से होना लेख किया। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और अन्य साक्षियों के कथन लिए गए।
उनके द्वारा मृतक को अंतिम बार ओजम भिलाला, अमर सिंह भिलाला और मुकेश भिलाला निवासी ग्राम बरमन सोसायटी के साथ देखा जाना बताया। इन पर ही हत्या कर लाश को पेड़ पर लटकाने का शक व्यक्त करते हुए कि कहा कि इनके द्वारा मृतक पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया जाता था। पूर्व में मृतक से विवाद भी कर चुके थे और उसे गांव छोड़कर जाने की धमकी देते थे।
तीन संदेहियों से पहले से संदेह था पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी उपकरणों की मदद ली, जिसमें मृतक और तीनों संदेहियों के बीच घटना से पूर्व लगातार संपर्क होना पाया गया। प्रकरण की संपूर्ण जांच में साक्षियों के कथनों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर ओजम भिलाला, अमर सिंह भिलाला व मुकेश भिलाला के द्वारा ही मान सिंह भिलाला की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका देना पाए जाने पर 15 अक्टूबर को तीनों आरोपितों के विरूद्ध फतेहगढ़ थाने में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।
फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की गई। इसमें कार्रवाई करते हुए 20 घंटों के भीतर ही तीनों आरोपियों ओजम सिंह पिता वेल सिंह भिलाला (28), अमर सिंह पिता अन सिंह भिलाला उम्र 30 साल और मुकेश पिता इंडा उर्फ लाल सिंह भिलाला उम्र 19 साल निवासीगण ग्राम बरमन सोसायटी थाना फतेहगढ़ जिला गुना को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में उनके द्वारा अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि मान सिंह भिलाला तंत्र-मंत्र करता था, जिससे उनके परिवार के लोग अक्सर बीमार बने रहते थे। उनके द्वारा मान सिंह से कई बार तंत्र-मंत्र छोड़ देने और गांव से चले जाने का बोला गया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसलिए उनके द्वारा मान सिंह की हत्या करने की योजना बनाई। 7 अक्टूबर को उनके द्वारा मान सिंह को कॉल कर पूछा तो वह सिरसौद में था, फिर वह सिरसौद पहुंचे और मान सिंह को घर छोड़ने का बोलकर उसे बाइक पर बैठा लिया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
तीनों आरोपियों को भेजा जेल रास्ते में बलखण्डी गांव के पास उसके गले में तोलिया डालकर खींचा, तो वह बाइक से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी। फिर वह उसे खींचकर रोड़ से अंदर खेत में ले गए और तोलिया से गला दबाकर एक पेड़ पर लटका दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण में तीनों आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
अंधे कत्ल के इस चुनौतीपूर्ण प्रकरण को शीघ्रता से सुलझाने में फतेहगढ़ थाना प्रभारी SI जयनारायण शर्मा, ASI अनिल कदम, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, सरनाम सिंह, आरक्षक पवन शर्मा, बृजेंद्र कुशवाह, कुलदीप धाकड़, दिव्यांश भार्गव, महेश चौरसिया, अजय सिंह और साइबर सेल आरक्षक कुलदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।