Last Updated:
टाटा नेक्सॉन 2025 को दिवाली से पहले लेवल-1 ADAS और रेड डार्क एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है, कीमत 12.44 लाख से 14.15 लाख रुपये तक है, इंजन व फीचर्स में बदलाव नहीं हुआ है.
नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने दिवाली 2025 से पहले अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली नेक्सॉन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को एक बड़ा सेफ्टी अपग्रेड दिया है. अपडेटेड मॉडल अब लेवल-1 ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ उपलब्ध है, हालांकि यह केवल टॉप-रेंज फियरलेस प्लस पीएस पेट्रोल-डीसीटी वेरिएंट तक लिमिटेड है. आइए, डिटेल में जानते हैं इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में.
- फियरलेस प्लस PS ADAS के साथ की कीमत 13.53 लाख रुपये रखी गई है, जो फियरलेस प्लस पीएस बिना एडीएएस वेरिएंट से लगभग 26,000 रुपये ज्यादा महंगी है. लेवल-1 एडीएएस सूट में अडवांस फीचर्स शामिल हैं जैसे लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक सिग्नल रिकग्निशन, फ्रंट कोलिजन वार्निंग और हाई बीम असिस्ट.
| वेरियंट | एक्स-शोरूम |
| Fearless Plus PS ADAS के साथ | Rs 13.53 लाख |
| Fearless Plus PS ADAS के बिना | Rs 13.27 लाख |
- इसके अलावा, 2025 टाटा नेक्सॉन को रेड डार्क एडिशन के साथ कई कॉस्मेटिक सुधार मिलते हैं. यह स्पोर्टी एडिशन फियरलेस प्लस पीएस ट्रिम पर आधारित है और सभी इंजन-गियरबॉक्स संयोजनों के साथ आता है. टाटा नेक्सॉन रेड डार्क एडिशन की कीमतें टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए 12.44 लाख रुपये से शुरू होती हैं और टॉप-एंड डीजल एएमटी वेरिएंट के लिए 14.15 लाख रुपये तक जाती हैं. यह रेग्युलर फियरलेस प्लस पीएस वेरिएंट से 28,000 रुपये तक महंगा है.
- टाटा नेक्सॉन रेड डार्क एडिशन – विशेष फीचर्स नेक्सॉन रेड डार्क एडिशन एटलस ब्लैक रंग में पेंट किया गया है और फेंडर पर रेड डार्क बैज, डार्कन-आउट व्हील्स और बैजेस के साथ आता है. अंदर, इस स्पोर्टी एडिशन में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड और रेड फिनिश सीट्स हैं. 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए कस्टमाइज्ड थीम ग्राफिक्स इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं.
| इंजन गियरबॉक्स कॉम्बो | एक्स-शोरूम |
| Turbo-Petrol MT | Rs 12.44 लाख |
| Turbo-Petrol DCT | Rs 13.81 लाख |
| CNG | Rs 13.36 लाख |
| Diesel MT | Rs 13.52 लाख |
| Diesel AMT | Rs 14.15 लाख |
- टॉप ट्रिम के लिए रियर सनशेड्स फीचर्स के मामले में, 2025 टाटा नेक्सॉन अब टॉप-एंड ट्रिम में रियर सनशेड्स के साथ आता है. बाकी फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन के साथ कीलेस एंट्री, 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और अन्य शामिल हैं.
- वही इंजन हुड के नीचे कोई बदलाव नहीं किया गया है. 2025 टाटा नेक्सॉन 120PS, 1.2L टर्बो पेट्रोल, 118PS, 1.5L डीजल और 100PS, 1.2L पेट्रोल + सीएनजी इंजन का उपयोग जारी रखता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी और 7-स्पीड डीसीटी शामिल हैं.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।