भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले अचानक आई बुरी खबर, टीम का सबसे बड़ा खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले अचानक आई बुरी खबर, टीम का सबसे बड़ा खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर


India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले अचानक एक बुरी खबर सामने आई है. टीम का सबसे बड़ा क्रिकेटर चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की हाईप्रोफाइल वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा. दोनों देशों के बीच यह वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक खेली जाएगी. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े मैच विनर कैमरून ग्रीन चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले अचानक आई बुरी खबर

कैमरून ग्रीन के पूरी सीरीज से बाहर होने के बाद 26 वर्षीय ऑलराउंडर मार्नस लाबुशेन को उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में शामिल किया गया है. कैमरून ग्रीन शुक्रवार को पूरी तरह से चोटिल हो गए. मार्नस लाबुशेन ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रहे शेफील्ड शील्ड मुकाबले में क्वींसलैंड के लिए घरेलू सीजन का अपना चौथा शतक जड़ा है. मैच के बाद वह एडिलेड से उड़ान भरेंगे और रविवार को होने वाले पहले वनडे से पहले पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


गेंदबाजी करने से रोका गया था

कैमरून ग्रीन पिछले हफ्ते न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती शील्ड राउंड में खेले थे, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ द्वारा लगातार दो दिन गेंदबाजी करने से रोक दिए जाने के बाद, उन्होंने निर्धारित आठ ओवरों में से केवल चार ओवर ही फेंके और एक विकेट लिया. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में इतनी देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाया कि उसे दो स्पेल के बीच पूरे एक दिन का आराम मिल सके.

वनडे सीरीज में गेंदबाजी करने की संभावना कम थी

हालांकि भारत के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी करने की संभावना कम थी, लेकिन 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले शील्ड के तीसरे दौर में अधिक ओवर गेंदबाजी करने के इरादे से उन्होंने अपना वर्कलोड बढ़ाया था. एशेज की तैयारी के लिए उन्हें सिडनी में होने वाले तीसरे वनडे और उसके बाद होने वाली टी20 सीरीज से भी आराम दिया जाना था, ताकि वे शील्ड के तीसरे और चौथे दौर में खेल सकें.

एशेज का पहला मैच बस पांच हफ्ते दूर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘कैमरून ग्रीन कुछ समय के लिए रिहैब पूरा करेंगे और एशेज की तैयारी जारी रखने के लिए शेफील्ड शील्ड के तीसरे दौर में खेलने के लिए वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.’ हालांकि ग्रीन की चोट मामूली है, फिर भी चिंताजनक है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ एशेज का पहला मैच बस पांच हफ्ते दूर है. कप्तान पैट कमिंस का 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलना अनिश्चित है, क्योंकि वह कमर की मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाज सीन एबॉट (हाथ) और ब्रेंडन डॉगेट (हैमस्ट्रिंग) भी चोटिल हैं. झाए रिचर्डसन ने कंधे की सर्जरी के बाद अभी तक क्रिकेट में वापसी नहीं की है, लेकिन गुरुवार को पर्थ में वनडे टीम के पहले ट्रेनिंग सेशन में उन्होंने एक लंबा स्पेल फेंका. 



Source link