विवाह सूत्र में बंधेंगे पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना: पलाश ने कहा- स्मृति जल्द ही बनेगी इंदौर की बहू; इंदौर मेरे अंदर बसता है – Indore News

विवाह सूत्र में बंधेंगे पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना:  पलाश ने कहा- स्मृति जल्द ही बनेगी इंदौर की बहू; इंदौर मेरे अंदर बसता है – Indore News


फिल्म निर्देशक, संगीत निर्देशक, लेखक, एक्टर और गायक इंदौर के पलाश मुछाल जल्दी ही सितारा क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ विवाह सूत्र में बंधेंगे। पलाश ने शुक्रवार को इंदौर में इसकी पुष्टि की और कहा कि स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनेगी।

.

पलाश ने कहा कि मेरी बरसों से तमन्ना थी कि इंदौर में पूरी फिल्म शूट करूं। फिल्म में इंदौर की सभी ख़ास जगहें और गलियां दिखाई देंगी क्योंकि इंदौर से मुझे प्यार है। मैं दस साल यहां रहा हूं और इंदौर मेरे अंदर बसता है।

पलाश ने बताया कि वे सदैव सब्जेक्ट आधारित, साफ सुथरी और मैसेज देने वाली ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जैसी वे स्वयं देखना चाहते हैं।

‘राजू बैंड वाला ‘ फिल्म बैंड बजाने वालों के जीवन, इमोशन, उतार-चढ़ाव पर आधारित है। इसमें कई फिल्म सितारे कैमियो भी करेंगे और संगीत जगत के कई सितारे भी बैंड बाजा उद्योग को अपना ट्रिब्यूट देंगे। इस दौरान फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे पंचायत वेब सीरीज के चंदन रॉय और बालिका वधू की अविका गौर ने भी फिल्म और टीवी जगत के बारे में बात की।

इंदौर में पलाश मुछाल ने की विवाह की घोषणा।

इंदौर में अच्छी लोकेशन्स की नहीं हैं कमी पलाश ने अपने विवाह की घोषणा करते हुए स्वीकार किया कि महिला क्रिकेट टीम की सितारा खिलाड़ी स्मृति मंधाना से शीघ्र परिणय सूत्र ने बंधने जा रहे हैं। खास बात यह कि इन दिनों वीमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है।

19 अक्टूबर को इंदौर में इसी टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड वीमेंस टीम का मैच होगा। इस मैच के पहले भारतीय टीम की ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना इन दिनों इंदौर में ही है। रविवार को मैच के दौरान पलाश स्टेडियम में स्मृति और टीम इंडिया का मनोबल बढाएंगे।

पलाश ने कहा कि इंदौर में फिल्म निर्माण के तकनीकी साधनों की कुछ कमी अवश्य है लेकिन यहां अच्छी लोकेशन्स की कमी नहीं है। इंदौर के लोग इतने सहयोगी स्वभाव के हैं कि यहां फिल्म निर्माण आसानी से संभव है।

वे इंदौर में भी प्रोडक्शन हाउस प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं। राजू बैंड वाला फिल्म का पंद्रह दिन का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा होने के बाद दूसरा शेड्यूल इंदौर में ही दिसंबर में होगा। फ़िल्म एक लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले वर्ष अप्रैल में रिलीज होगी।

राजू बैंड वाला का किरदार सबसे चुनौती पूर्ण फ़िल्म के नायक चंदन रॉय ने बताया कि इस फिल्म में उनका रोल बहुत दमदार और अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल है। बैंड वालों के जीवन की मेहनत, संघर्ष और कैरेक्टर के धागे खोलने के अलावा उन्होंने ट्रम्पेट बजाने की प्रेक्टिस भी की।

पलाश के निर्देशन की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि बिना किसी इमोशनल तैयारी के आइए, खाली कैनवास की तरह, और वे उस कैनवास में रंग भर देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने थिएटर काम किया है उनकी मेमोरी में कोई तयशुदा फॉर्मूला नहीं है। वे कोशिश करते हैं कि स्वाभाविक रहकर किरदार को निभाऊं।

बचपन की मेहनत का फल आजतक मिल रहा है फिल्म की नायिका अविका गौर ने कहा कि बचपन में अभिनय को लेकर की गई मेहनत का फल उन्हें आज तक मिल रहा है। कम उम्र में मिली लोकप्रियता और दर्शकों के भरोसे के कारण वे आज भी सब्जेक्ट पसंद आने पर भी फिल्म करती हैं।

वे प्रोजेक्ट की बेहतरी के लिए अपनी निजी प्राथमिकताओं को पीछे कर सकती हैं। अपने काम के प्रति अविका का समर्पण इतना कमाल है कि वे अपनी शादी के हफ्ते भर से पहले ही शूटिंग के लिए इंदौर आ गई।

उनका उनकी ससुराल में गृह प्रवेश दीपावली के बाद होगा। इस समर्पण के लिए उन्हें विशेष सराहना मिली। उन्होंने कहा कि एक अच्छे कारण के कारण हो रही इस देरी को, उनके कार्य के महत्व को परिवार बहुत अच्छे से समझता है इसलिए कार्य और निजी जीवन के बीच समन्वय आसान है। बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति पर कहा कि दर्शकों की पसंद का दबाव हमेशा उद्योग पर रहना चाहिए।



Source link