Fact check: क्या विराट कोहली ने पाकिस्तानी झंडे पर दिया ऑटोग्राफ, सच्चाई आई सामने

Fact check: क्या विराट कोहली ने पाकिस्तानी झंडे पर दिया ऑटोग्राफ, सच्चाई आई सामने


Last Updated:

Fact check: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो पाकिस्तान के झंडे पर साइन करते हुए दिख रहे हैं।

विराट कोहली की AI से बनाई गई एक तस्वीर हुई वायरल

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में विराट कोहली पाकिस्तानी झंडे पर एक फैन को ऑटोग्राम देते हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही ये आग की तरह फैलने लगी, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है. विराट कोहली को जिस फोटो में पाकिस्तानी झंडे या जर्सी पर साइन करते हुए देखा जा रहा है, दरअसल वो एआई से बनाया गया है.

इस तस्वीर की सच्चाई ये है कि विराट कोहली पर्थ में जब अपने किट बैग को बस में रख कर आगे बढ़ रहे थे तो वहां पर कुछ फैंस भी उनके लिए इंतजार कर रहे थे. उसी में से एक फैन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी लेकर विराट के सामने आए और तब उन्होंने ने आरसीबी की जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया, जिसे एआई से बदलकर पाकिस्तानी झंडे में बदल दिया.



Source link