दतिया में दीपावली के त्योहार को लेकर दतिया में बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शहर में चार प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां से तीन पहिया वाहन, चा
.
यह व्यवस्था आज धनतेरस से लेकर दीपावली तक लागू रहेगी। ट्रैफिक प्वाइंट पर पुलिस की तैनाती की जाएगी जो यह सुनिश्चित करेगी कि, बड़े वाहन और टैक्सियां बाजार क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। यातायात पुलिस ने चार ट्रैफिक प्वाइंट निर्धारित किए हैं। टाउनहॉल, पटवा तिराहा, किला चौक ऑटो स्टैंड और सब्जी मंडी मस्जिद के पास। यहां पुलिस की तैनाती की गई है। इन प्वाइंट्स से आगे टैक्सियों और तीन पहिया वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विशेष रूप से किला क्षेत्र में किसी भी वाहन की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। बग्गीखाना और पटवा तिराहा क्षेत्र को पार्किंग जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। इससे बाजार में आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में सहूलियत मिलेगी और जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
टैक्सियों को तय प्वाइंट्स तक आने की अनुमति रहेगी, लेकिन वे किला चौक तक नहीं जा सकेंगी। इस कदम का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम से बचाव और पैदल चलने वाले ग्राहकों को सुरक्षित रास्ता देना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें ताकि सभी को त्योहार का आनंद सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मिल सके।