पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में माए गए ये 3 क्रिकेटर, दुनिया में अचानक मच गया तहलका

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में माए गए ये 3 क्रिकेटर, दुनिया में अचानक मच गया तहलका


पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटर माए गए हैं. अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 3 स्थानीय क्लब क्रिकेटरों की मौत हो गई है. यह घटना तब हुई जब ये क्रिकेटर प्रांतीय राजधानी शराना में एक स्थानीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अरगुन जिले लौटे थे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस क्षति पर गहरा दुख जताया और मारे गए खिलाड़ियों को अफगान क्रिकेट का ‘जमीनी नायक’ बताया. वहीं, अफगान के स्टार खिलाड़ियों ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है.

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में माए गए 3 क्रिकेटर

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने शनिवार को पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया और पाकिस्तान के साथ आगामी ट्राई टी-20 सीरीज से हटने की घोषणा की. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तान द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया.’

Add Zee News as a Preferred Source


 



Source link