भंडारदेव जंगल में जुए पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार: नरसिंहपुर में पुलिस ने 76 हजार नकद, 8 मोबाइल, 1 कार और 2 बाइक जब्त कीं – Narsinghpur News

भंडारदेव जंगल में जुए पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार:  नरसिंहपुर में पुलिस ने 76 हजार नकद, 8 मोबाइल, 1 कार और 2 बाइक जब्त कीं – Narsinghpur News


नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारदेव जंगल में पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई की है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 76 हजार रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, एक कार और दो बाइक जब्त की हैं।

.

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में गाडरवारा के धनराज लोधी और प्रशांत शर्मा, उदयपुरा के रामकुमार मेहरा, खैरीनाका के सुनील चौधरी तथा स्टेशनगंज के कमलेश बंजारा और रूपेश नामदेव शामिल हैं।

गोटेगाँव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को भंडारदेव जंगल क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर मुंगवानी थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर मौके पर छापा मारा और सभी आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ा।

सभी आरोपियों के खिलाफ मुंगवानी थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला क्रमांक 324/25 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जिन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।



Source link