विदिशा के मोहनगिरी इलाके में युवक संजू अहिरवार (27) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पुलिस चौकी के पास हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पता
.
प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने और आगे की जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
संजू का हलवाई का काम था स्थानीय लोगों के अनुसार, संजू अविवाहित था और हलवाई का काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान दिख रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसने पारिवारिक या आर्थिक तनाव के कारण यह कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।