श्योपुर में धनतेरस पर 5 करोड़ का कारोबार: लोगों ने 80 लाख का सोना-चांदी, डेढ़ करोड़ के वाहन खरीदे – Sheopur News

श्योपुर में धनतेरस पर 5 करोड़ का कारोबार:  लोगों ने 80 लाख का सोना-चांदी, डेढ़ करोड़ के वाहन खरीदे – Sheopur News


शनिवार को धनतेरस के अवसर पर शहर के बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। सुबह से देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सर्राफा, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में अच्छी बिक्री दर्ज की गई। अनुमान के मुताबिक, दिनभर में लगभ

.

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा के कारण सर्राफा बाजार में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर सिक्के, गहने और चांदी के बर्तन खरीदने वालों की कतारें देखी गईं।

सर्राफा बाजार में 80 लाख का व्यापार हुआ

व्यापारियों के अनुसार, सर्राफा बाजार में लगभग 80 लाख रुपए का कारोबार हुआ। बर्तन बाजार में भी अच्छी बिक्री हुई, जहां स्टील, पीतल और चांदी के बर्तनों की बिक्री से करीब 90 लाख रुपए का व्यापार दर्ज किया गया।

लोगों ने डेढ़ करोड़ के वाहन खरीदे

ऑटोमोबाइल बाजार में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी में तेजी रही। विभिन्न शोरूमों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के वाहन बेचे गए या उनकी बुकिंग हुई। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर टीवी, फ्रिज, मोबाइल और वॉशिंग मशीन जैसे उत्पादों की बिक्री में भी पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई।

कपड़े भी आज जमकर बिके

कपड़ा बाजार में साड़ियों​​​​​​​, सूट और पारंपरिक वस्त्रों की अच्छी मांग रही। गांधी पार्क और मुख्य बाजार क्षेत्र में दीपक, झालर, झाड़ू, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और सजावट की सामग्री बेचने वाले फुटपाथी दुकानदारों की बिक्री में भी वृद्धि देखी गई।

व्यापारियों ने ग्राहकों की प्रतिक्रिया को उम्मीद से बेहतर बताया। इस खरीदारी के साथ पंचदिवसीय दीपावली पर्व का शुभारंभ हो गया।



Source link