सिलेक्शन विवाद के बाद अब मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी से दिया करारा जवाब

सिलेक्शन विवाद के बाद अब मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी से दिया करारा जवाब


Last Updated:

Mohammed shami: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा दिया. मोहम्मद शमी ने उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 7 विकेट लिए.

ख़बरें फटाफट

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी मैच में लिए 7 विकेट

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर धमाल मचाया है. मोहम्मद ने रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए दोनों पारियों को मिलाकर कुल 7 विकेट लिए. इस तरह शमी ने सिलेक्शन विवाद पर अब अपने गेंदबाजी से जवाब दिया. हाल ही में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने एक कार्यक्रम में शमी को लेकर कहा था कि उन्हें टीम इंडिया में इसलिए नहीं चुना जा रहा है, क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं.

शमी आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मैदान पर उतरे थे. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया. वहीं अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी शमी को नजरअंदाज किया गया है. शमी को टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर जो तर्क दिया जा रहा है कि उनकी फिटनेस ठीक नहीं है, लेकिन रणजी ट्रॉफी में उनके दमदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता सोचने पर जरूर मजबूर होंगे.

शमी का दावा, वह पूरी तरह से फिट हैं

भारतीय क्रिकेट टीम में शमी को लेकर मैनेजमेंट की तरफ लगातार ये कहा जा रहा है कि उनको फिटनेस कारण नहीं चुना जा रहा है. क्योंकि साल 2023 वनडे विश्व कप के बाद से ही शमी चोट के कारण परेशान रहे हैं. हालांकि, उन्होंने सर्जरी के बाद अपनी फिटनेस पर जमकर काम किया और चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी भी की, लेकिन अचानक उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे. इस पूरे मामले पर शमी का मानना है कि अगर पूरी तरह से फिट नहीं होते तो क्या वह घरेलू क्रिकेट में खेल रहे होते. शमी का दावा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं.

शमी की दमदार गेंदबाजी से बंगाल जीता मैच
मुकाबले की बात करें तो शमी की दमदार गेंदबाजी से बंगाल ने उत्तराखंड को 8 विकेट से हरा दिया. मैच में उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बंगाल ने 323 रन बनाकर 110 रनों की लीड हासिल की. उत्तराखंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 265 रन का स्कोर खड़ा किया, जिससे बंगाल को 156 रनों का लक्ष्य मिला और उसने सिर्फ 2 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

सिलेक्शन विवाद के बाद अब मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी से दिया करारा जवाब



Source link