स्वच्छता सर्वेक्षण में आगर नपा को प्रदेश में 5वां स्थान: दीपावली मिलन समारोह में कर्मचारियों को किया सम्मान – Agar Malwa News

स्वच्छता सर्वेक्षण में आगर नपा को प्रदेश में 5वां स्थान:  दीपावली मिलन समारोह में कर्मचारियों को किया सम्मान – Agar Malwa News


दीपावली मिलन सम्मेलन में शामिल हुए कर्मचारी और अधिकारी।

आगर नगर पालिका परिषद में शनिवार को दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में प्रदेश में पांचवां और देश में 15वां स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

.

समारोह में विधायक मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुशल सिंह डोडवे उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नगर पालिका कर्मियों को दीपावली की बधाई दी और नगर की स्वच्छता व व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की।

मंच से लोगों को संबोधित करते नपा के सीएमओ।

अध्यक्ष और सीएमओ ने उपस्थित सभी नगर पालिका कर्मियों को मिठाई वितरित की। इस आयोजन का उद्देश्य नपा परिवार के सदस्यों के बीच सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करना था, ताकि सभी नए उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष बसंत भाटिया, पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

जनता का मिला सहयोग

नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में आगर नगर पालिका को देश में 15वां और प्रदेश में 5वां स्थान दिलाने में कर्मचारियों के साथ-साथ शहर की जनता का भी भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।



Source link