Last Updated:
Indore Dhanvantari Mandir: इंदौर के आड़ा बाजार में 250 साल पुराने मंदिर में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का जड़ी बूटियों से अभिषेक होता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर भी दवाएं अर्पित करते हैं. यहां की मान्यता अनोखी है.
Indore News: धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की पूजा का विधान है. इस दिन लोग निरोगी काया की कामना भी करते हैं. इंदौर के आड़ा बाजार में एक ऐसा मंदिर है, जहां भगवान धन्वंतरि का जड़ी बूटियां से अभिषेक किया जाता है. धनतेरस पर विधिवत पूजा होती है. मंदिर के पुजारी मानवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि मंदिर करीब 250 साल पुराना है. होलकर राजवंश के समय राजा भी धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करते थे. उसके बाद दिन की शुरुआत करते थे.
मरीज दवा लेकर आते हैं…
पुजारी ने आगे बताया, धनतेरस के दिन यहां भगवान धन्वंतरि का जड़ी बूटियां के रस, पंचामृत व फलों के रस से अभिषेक किया गया. वहीं, प्रसाद भी जड़ियां मिलाकर दिया जाता है. यहां मरीज आकर केवल मानता ही नहीं मांगते, बल्कि अपनी दवाइयां भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं. जब ठीक हो जाते हैं तब भगवान का धन्यवाद देने आते हैं.
कौन हैं भगवान धन्वंतरि
पुजारी जी के अनुसार, भगवान धन्वंतरि को देवताओं का चिकित्सक और आयुर्वेद का जनक माना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे. देवताओं और राक्षसों के बीच हुए समुद्र मंथन के दौरान वही स्वर्ण कलश लेकर 14 रतन के साथ प्रकट हुए थे. उस कलश में अमृत था. इसलिए भगवान धन्वंतरि को केवल निरोगी काया के लिए ही नहीं, बल्कि अमरता प्रदान करने वाला भी माना जाता है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें