तिरंगे की शान में सजा भोपाल! हर कोना बोला ‘वंदे मातरम’, तस्वीरों में देखें 77वें रिपब्लिक डे का गौरव

तिरंगे की शान में सजा भोपाल! हर कोना बोला ‘वंदे मातरम’, तस्वीरों में देखें 77वें रिपब्लिक डे का गौरव


Last Updated:

Republic Day 2026 Bhopal: भारत के 77वें गणतंत्र के महाउत्सव के बीच राजधानी भोपाल की इमारतों से लेकर पूरा शहर तिरंगे की चमकदार रोशनी में नहाया नजर आया. देखिए तस्वीरों में कितना खूबसूरत लगा तिरंगमय भोपाल. 

गणतंत्र के 77वें महाउत्सव के खास मौके पर मध्यप्रदेश तिरंगमय नजर आ रहा है. इसी बीच राजधानी भोपाल भी 26 जनवरी के रंग में रंगा हुआ है. गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास भी अपनी पूरी भव्यता के साथ रिपब्लिक डे मनाता दिखा.

day

राजधानी भोपाल में 26 जनवरी के खास मौके पर हर सरकारी और गैर सरकारी इमारतें तिरंगे के रंग में डूबी हुई हैं. 77वें गणतंत्र दिवस पर हर तरफ तिरंगा नजर आ रहा है.

hindi

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के खास मौके पर सजावट के मामले मेंसबसे सुंदर इमारतों की बात करें तो राजधानी भोपाल की नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग सबसे सुंदर तिरंगे के रंग में रंगी इमारतों में दिखी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

26 january

26 जनवरी के महाउत्सव में भोपाल का कोना-कोना तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है. इसी बीच गणतंत्र दिवस पर इस बार राज्यपाल मंगूभाई पटेल परेड की सलामी लेंगे.

hindi

राजधानी भोपाल का लोकभवन यानी राजभवन भी 77वें गणतंत्र दिवस के उत्सव में फूलों से लेकर खास लाइटों से जगमग नजर आया.

hindi

गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरी राजधानी भोपाल ही तिरंगे से सजी हुई है. जिस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन पूरी तरह से तिरंगमय सजा हुआ है.

bhopal

भारत के गणतंत्र के उत्सव के मौके पर एमपी की सियासत के आधार स्तंम्भ मध्यप्रदेश विधानसभा भी अपने मनमोहक रूप में नजर आया. जहां पूरा विधानसभा परिसर तिरंगे की चमक से खिल उठा.

hindi

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय रेलवे का भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भी तिरंगे के तीन रंगों से खिला नजर आया.

homephoto

तिरंगे की शान में सजा भोपाल! हर कोना बोला ‘वंदे मातरम’,देखें उत्सव की भव्य झलक



Source link