संजू सैमसन की जगह पर लटकी तलवार? टी20 वर्ल्ड कप आते-आते कहीं Playing XI से न कट जाए पत्ता

संजू सैमसन की जगह पर लटकी तलवार? टी20 वर्ल्ड कप आते-आते कहीं Playing XI से न कट जाए पत्ता


टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं. संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया. इससे पहले संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में 10 और दूसरे T20I मैच में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे.

संजू सैमसन की जगह पर लटकी तलवार?

संजू सैमसन की जगह पर तलवार लटकी हुई है. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा T20I सीरीज के बाकी 2 मैचों में भी संजू सैमसन फ्लॉप रहते हैं, तो फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसे में फिर संजू सैमसन को पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेंच पर बैठना पड़ेगा. संजू सैमसन को ओपनिंग में लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप होते जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


संजू सैमसन का कहीं Playing XI से न कट जाए पत्ता

न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज में संजू सैमसन के मुकाबले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ईशान किशन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीन मुकाबलों में 8, 76 और 28 रन की पारियां खेली है. ईशान किशन ने संजू सैमसन पर दबाव डाल दिया है. ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए वनडे और T20I में पहले भी ओपनिंग की है. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी मैचों में भी संजू सैमसन फ्लॉप रहते हैं, तो फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में उनकी ओपनिंग पोजीशन को छीन सकते हैं.

ये बल्लेबाज छीन सकता है संजू की जगह

ईशान किशन एक बेहद खतरनाक ओपनर होने के अलावा एक शातिर विकेटकीपर भी हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी अगर ओपनिंग करने उतरती है, तो यह भारत की विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा. ईशान किशन की मौजूदा फॉर्म बेहद खतरनाक है, हाल ही में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के 2025 सीजन में कुल 10 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 197.33 के स्ट्राइक रेट और 57.44 की औसत से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे. ईशान किशन ने इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे. ईशान किशन का इस टूर्नामेंट में हाइएस्ट स्कोर 113 रन रहा था.



Source link