Gardening Tips: घर पर गमले में बोएं 1 बीज, सालभर मिलेगी केमिकल फ्री ये हरी सब्जी, किसान ने बताया तरीका

Gardening Tips: घर पर गमले में बोएं 1 बीज, सालभर मिलेगी केमिकल फ्री ये हरी सब्जी, किसान ने बताया तरीका


Last Updated:

Home Gardening Tips: घर पर एक बीज से आप करेला उगा सकते हैं. ये बेहद आसान है. क्योंकि, एक गमले में एक बीज बोना है. इससे निकलने वाली बेल पूरे साल फल देगी. जानें कैसे

Home Gardening Tips: अगर आप घर पर सब्जी उगाने के शौकीन हैं तो यहां बताई गई विधि से गमले में करेला बो दीजिए. आपको सालभर करेला खाने को मिलेगा. दरअसल, गमले में करेले का एक बीज लगाकर ही सालभर इसकी सब्जी उगा सकते हैं. क्योंकि, एक बीज में इतने फल होते हैं कि इसमें 15 से 20 बार तुड़ाई आसानी से हो जाती है.

1 बीज से महीनों खाओ करेला
किसान शुकरु बताते हैं कि करेला बेल लगाना बहुत आसान है. अगर आप करेला का 1 बीज भी लगाएंगे तो भी यह महीनों फल देता है. इसके एक बीज की बेल आगे बढ़कर बड़ी बेल बन जाती है और ये महीनों आपको फल देता है.

ऐसे करें करेला बेल तैयार 
शुकरु बताते हैं कि आप इसे घर के गमले में भी लगा सकते हैं. गमले में मिट्टी भर लें और साथ ही किचन का बचा वेस्ट मटेरियल या केंचुआ खाद भी डाल सकते हैं. इसके बाद कुछ इंच की गहराई पर बीज डाल सकते हैं. इतना पानी देते रहें कि मिट्टी में शीत बना रहे. यही बीज लगभग 45 दिन बाद फल देना शुरू कर देता है. करेला गरम और हल्की नमी वाले मौसम में सबसे अच्छा उगता है.

12 महीने देता है फल 
शुकरु बताते हैं कि इस करेला बेल की खासियत होती है कि इस बेल में जितना पानी डालोगे, उतनी ही यह बेल आगे बढ़ती है. इसमें ध्यान देना होता है कि यह बेल सूखने न पाए. अगर आप समय-समय पर पानी देते रहेंगे तो इसकी बेल सूखेगी नहीं और यह बारह महीने फल देगी. हालांकि, ठंड मौसम में विशेष ध्यान देना होता है. क्योंकि ठंड में इसकी पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं और फूल मरने लगता है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर गमले में बोएं 1 बीज, सालभर मिलेगी केमिकल फ्री ये हरी सब्जी, जानें तरीका



Source link