इंडस्ट्रियल एरिया में पोटाश का पटाखा फटा: दो लोग झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती – Shivpuri News

इंडस्ट्रियल एरिया में पोटाश का पटाखा फटा:  दो लोग झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती – Shivpuri News


शिवपुरी शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार शाम पटाखा फटने से दो लोग झुलस गए। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, गौशाला क्षेत्र निवासी वीरपाल यादव का गुना बायपास के पास

.

रविवार शाम वह अपने परिचित फतेहपुर निवासी कमल सिंह यादव के साथ पोटाश का पटाखा चला रहे थे। कमल सिंह पास में ही परचून की दुकान चलाते हैं। पटाखा चलाने के दौरान तेज धमाका हुआ और दोनों व्यक्ति बारूद की चपेट में आकर झुलस गए। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। देहात थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link