कलेक्टर-एसपी ने वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली: वृद्धजनों को शॉल-मिठाई भेंट की, फुलझड़ी जलाकर खुशियां बांटीं – rajgarh (MP) News

कलेक्टर-एसपी ने वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली:  वृद्धजनों को शॉल-मिठाई भेंट की, फुलझड़ी जलाकर खुशियां बांटीं – rajgarh (MP) News


राजगढ़ में दीपावली से एक दिन पहले रूप चतुर्दशी की रात खुशियों का दीप जला। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने जिला अस्पताल स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई।

.

अधिकारियों ने वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल और मिठाई भेंट की। इस दौरान बुजुर्गों ने भी फुलझड़ी जलाकर उत्सव की खुशियों में भाग लिया। आश्रम का माहौल दीपों की रोशनी और मुस्कुराहटों से जगमगा उठा।

इसके बाद कलेक्टर और एसपी अपनी पत्नियों के साथ शहर के मुख्य बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये और सजावटी सामान खरीदे। इससे स्थानीय कारीगरों को भी प्रोत्साहन मिला और त्योहार की रौनक और बढ़ गई।

रूप चतुर्दशी की यह शाम संवेदनशीलता और अपनापन का संदेश देने वाली रही — जब प्रशासन ने बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कर दीपावली को और खास बना दिया।



Source link