Last Updated:
Gardening Tips: हड्डी जोड़ या हरजोड़ एक औषधीय पौधा है, जो न केवल किचन गार्डन की शोभा बढ़ाता है, बल्कि हड्डियों और जोड़ों की मजबूती में भी असरदार है. आज हम आपको इसको लेकर कुछ जानकारियां देंगे.
Gardening Tips: अगर आप किचन गार्डन के शौक़ीन हैं और उसमें अलग अलग प्रजातियों के पौधे लगाए हुए हैं, तो यह पौधा आपके गार्डन की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत का भी खास ध्यान रखेगा. यह कोई साधारण पौधा नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर ‘हड्डी जोड़ पौधा’ है, जिसे पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में विशेष महत्व प्राप्त है. यह पौधा न सिर्फ घर के वातावरण को हरा-भरा बनाए रखता है, बल्कि यह शरीर को अंदर से मजबूत करने में भी सहायक है.
इसे लगाने के लिए किसी जटिल प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती. पौधे की एक कटिंग लेकर सीधे मिट्टी में लगा दें और हल्की सिंचाई करें. कुछ ही हफ्तों में यह पौधा जड़ पकड़ लेता है और तेजी से बढ़ने लगता है. इसकी खासियत है कि इसे ज्यादा खाद या देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है. इसलिए यह किचन गार्डन के लिए सबसे उपयुक्त पौधा माना जाता है. अगर आप इसे गमले में उगाना चाहते हैं, तो 4 से 6 इंच लंबी एक स्वस्थ और गांठेदार डंठल चुनें. अच्छी जल निकासी वाली रेतीली या दोमट मिट्टी का उपयोग करें और ध्यान दें कि गमले में पानी निकासी के लिए छेद जरूर हों. लगाने के तुरंत बाद पौधे को पानी दें और उसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप मिल सके. यह पौधा आमतौर पर 3 से 4 फीट तक विकसित होता है और गमले में भी अच्छी तरह पनपता है.
सेहत का सशक्त साथी
यह पौधा अपने नाम के अनुरूप हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करता है. इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है और हड्डियाँ मज़बूत बनती हैं. नियमित रूप से उपयोग करने पर बढ़ती उम्र में हड्डियों से जुड़ी परेशानियाँ जैसे दर्द, कमजोरी और जोड़ों की अकड़न में राहत मिलती है. इसी कारण इसे किचन गार्डन का हेल्थ गार्ड कहा जाता है. इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने और जल्दी ठीक करने में मदद करता है. आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार इस पौधे में मौजूद औषधीय तत्व अस्थियों की मजबूती बढ़ाने के साथ साथ जोड़ो की सूजन और दर्द को भी कम करते हैं.
औषधीय उपयोग और पारंपरिक चिकित्सा में महत्व
हड्डी जोड़ पौधे के पत्तों और डंठलों का रस निकालकर फ्रैक्चर या चोट वाली जगह पर लेप के रूप में लगाया जाता है. यह लेप हड्डियों को प्राकृतिक रूप से जोड़ने में मदद करता है. इसके अलावा इसकी सब्ज़ी बनाकर सेवन करने से भी शरीर को पर्याप्त कैल्शियम और पोषण मिलता है. कई लोग इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं जिससे गठिया, जोड़ों के दर्द और सूजन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. आयुर्वेद में इसे हरजोड़ कहा जाता है और इसे हड्डियों के साथ साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी उपयोग किया जाता है.
महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी पौधा
महिलाओं में 35-40 की उम्र के बाद थकान, कमजोरी और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. इन समस्याओं से बचने के लिए हरजोड़ का पौधा बेहद उपयोगी माना गया है. इसका चूर्ण शरीर की कमजोरी दूर करता है ऊर्जा बढ़ाता है और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में भी राहत देता है. नियमित सेवन से महिलाएं अधिक स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बनी रहती हैं. यह पौधा जंगलों में आसानी से मिल जाता है पर इसके गुण असाधारण हैं। इसकी गांठ का लेप लगाने से टूटी हड्डियां जल्दी जुड़ती हैं और यह त्वचा रोगों में भी फायदेमंद साबित होता है.
हरजोड़ या हड्डी जोड़ पौधा सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि घर में रखा हुआ एक प्राकृतिक औषधि भंडार है. इसे किचन गार्डन में लगाकर न सिर्फ वातावरण को हरा भरा रखा जा सकता है बल्कि परिवार के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाया जा सकता है. सच कहा जाए तो यह पौधा किचन गार्डन का हेल्थ गार्ड है जो सौंदर्य और सेहत दोनों की रक्षा करता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें