छतरपुर में दिवाली पर सुरक्षा चाक-चौबंद: 125 जवान तैनात, बाजार में ड्रोन से निगरानी; जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में दिवाली पर सुरक्षा चाक-चौबंद:  125 जवान तैनात, बाजार में ड्रोन से निगरानी; जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर – Chhatarpur (MP) News


धनतेरस और दीपावली त्योहार को देखते हुए छतरपुर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख मार्गों और पटाखा स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।

.

125 जवान, 10 मोबाइल पार्टियां तैनात सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में कुल 125 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके अलावा, शहर में लगातार गश्त के लिए 10 मोबाइल पार्टियां और 15 सिक्स पॉइंट (फिक्स्ड पॉइंट) भी बनाए गए हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।

ट्रैफिक संभालने के लिए 42 पुलिसकर्मी बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए अलग से 42 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि ये जवान मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक को कंट्रोल करेंगे और जाम की स्थिति नहीं बनने देंगे।

सराफा बाजार, बैंकों पर विशेष नजर पुलिस की टीमें सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों और अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों पर लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। बैंकों और कियोस्क सेंटरों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।

पटाखा बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आतिशबाजी और पटाखा विक्रय स्थलों पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, रेत-पानी की बाल्टियां और सुरक्षा बैरिकेडिंग की जांच की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 फायर ब्रिगेड मशीनें, 2 इमरजेंसी यूनिट, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई हैं।

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर छतरपुर पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर देने को कहा गया है।

बाजारों में रौनक, मेला जलबिहार में भीड़ इस बीच, जिले में त्योहार की रौनक देखते ही बन रही है। चल रहे मेला जलबिहार में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बाजारों में मिट्टी के दीये, मिठाई, फूल और मालाओं की दुकानों पर खासी चहल-पहल देखी जा रही है।



Source link