अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा पुलिस ने बुधवार को नाबालिग सौतेली बेटी से रेप के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
.
यह मामला मई में सामने आया था, जब नाबालिग बेटी ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(f), 64(2)(m), 351(3) बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा 5(L), 5(N), 6 के तहत मामला दर्ज किया था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार चौधरी (38) पिता रामनाथ चौधरी के रूप में हुई है। जो चोंडी पोंडी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर का निवासी है। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।