वैष्णो देवी दर्शन का सुनहरा मौका, तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन शुरू

वैष्णो देवी दर्शन का सुनहरा मौका, तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन शुरू


Last Updated:

Sagar News: सागर से वैष्णो देवी तक का सफर करने के लिए ट्रेन से 28 से 32 घंटे का समय लगता है. सागर रेलवे स्टेशन से ट्रेन मथुरा दिल्ली होते हुए जालंधर पहलगाम से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करती है. फिर कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है. यहां से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर कटरा शहर है

श्रद्धालु तीर्थ दर्शन का अपना आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत जनपद पंचायत नगर पालिका या नगर निगम कार्यालय में जमा कर सकते हैं. जिसमें आयु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र लगेगा जो आवेदन जमा करेंगे. वह हिंदी भाषा में भरा होना चाहिए. राशन कार्ड मतदाता प्रमाण पत्र या ड्राइवर लाइसेंस जैसा कोई एक डॉक्यूमेंट भी हो.

डॉक्यूमेंट तैयार कर भेजें

आवेदन करने वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात योजना का लाभ लेने वाले की आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो.उसे किसी भी तरह की कोई बीमारी ना हो साथ ही यात्रा करने शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम हो.

पहले योजना का लाभ न लिया हो

सागर से वैष्णो देवी तक का सफर करने के लिए ट्रेन से 28 से 32 घंटे का समय लगता है. सागर रेलवे स्टेशन से ट्रेन मथुरा दिल्ली होते हुए जालंधर पहलगाम से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करती है. फिर कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है. यहां से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर कटरा शहर है, जहां होटल धर्मशालाएं रेस्टोरेंट है. यहां से 2 किलोमीटर की दूरी के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सागर से वैष्णो देवी

यात्रा शुरू करने से पहले कटरा में स्थित पंजीकरण काउंटर से पंजीयन करवाना आवश्यक होता है यहां से आपको रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलता है जो पूरी यात्रा के दौरान आपके साथ और सुरक्षित रखना होगा इसकी बगैर आगे एंट्री नहीं मिलती है.

जल्दी करें आवेदन

माता के भवन तक जाने के लिए खड़े पहाड़ पर 12 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है, यह चढ़ाई पैदल ,पालकी से ,खच्चर से की जा सकती है इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग में फोर व्हीलर और हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध रहता है.

आधार कार्ड पैन कार्ड ड्राइविंगलाइसेंस

माता वैष्णो देवी के भवन जाते समय सबसे पहले माता की चरण पादुका के दर्शन होते हैं. इसके बाद गर्भ जून गुफा मिलती है जहां नंबर लगने के बाद ही दर्शन होते हैं. नंबर लगने की 24 घंटे बाद दर्शन हो पाए, यहां से चढ़ाई करते हुए 6 km आगे माता के भवन पहुंचते हैं. फिर यहां से 2 किलोमीटर का रास्ता और होता है जहां भैरव बाबा के दर्शन होते.

खाने-पीने को दुकान है

वैष्णो माता तीन रूप में गुफा में विराजमान है जिनके लिए प्रसाद की दुकान भी है और श्राइन बोर्ड समिति के द्वारा भी प्रसाद तय शुल्क में मिलता है इसी तरह भैरव बाबा मंदिर के पास भी समिति के द्वारा प्रसाद मिलता है. समिति द्वारा संचालित भोजनालय में सस्ता भोजन मिलता

यात्रा पंजीकरण कारण

जब श्रद्धालु कटरा से माता के भवन जाने के लिए यात्रा शुरू करते हैं तो रास्ते के दोनों किनारों पर खाने पीने की दुकान और रेस्टोरेंट मिलते हैं लेकिन यह काफी महंगे होते हैं रास्ते में जगह-जगह बैठने की व्यवस्था है. साथ ही पानी पीने के लिए भी वाटर कूलर लगे हुए. माता का नाम लेते हुए कठिन चढ़ाई भी आसान हो जाती है. रोजाना दर्शनों को लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

वैष्णो देवी दर्शन का सुनहरा मौका, तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन शुरू



Source link