Last Updated:
भारत को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया की जीत के बावजूद उसके स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन को लगता है कि भारत जरूर वापसी करेगा. कुहनेमन ने कहा कि भारतीय टीम वर्ल्ड क्लास प्लेयर है और यह टीम विश्व स्तरीय है. इसलिए इसमें वापसी का माद्दा है. उम्मीद है कि भारतीय टीम बाकी बचे मैचों में जबरदस्त कमबैक करेगी.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पर्थ में बारिश से बाधित पहले वनडे में की सात विकेट से जीत दर्ज की लेकिन स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन का मानना है कि दौरे के पहले मैच में हार के बाद भारत जोरदार वापसी करेगा. भारत ने बार बार बारिश से बाधित मैच में नौ विकेट पर 136 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा (आठ) और विराट कोहली (शून्य) को आउट करके माहौल ऑस्ट्रेलिया के पक्ष कर दिया.
हालांकि कुहनेमन ने श्रृंखला के पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भारत की जोरदार वापसी का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे वाकई दमदार वापसी करेंगे. जैसा कि मैंने कहा कि वे एक विश्व स्तरीय टीम हैं और यह एक शानदार श्रृंखला होने वाली है. वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ यह शानदार होने वाली है.’
कुहनेमन ने चार ओवरों के शानदार स्पेल से अपनी छाप छोड़ी जिसमें उन्होंने अक्षर पटेल (31) और वाशिंगटन सुंदर (10) के विकेट लेकर 26 रन देकर दो विकेट लिए.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें