निवाड़ी में मोबाइल दुकान में आग लगी: लाखों का सामान जला, 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू – Niwari News

निवाड़ी में मोबाइल दुकान में आग लगी:  लाखों का सामान जला, 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू – Niwari News


पृथ्वीपुर के मुख्य चौराहे पर स्थित दुकान की है।

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के मुख्य चौराहे पर स्थित अजय मोबाइल शॉप में रविवार सुबह आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे हुई इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

.

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक दुकान में रखे मोबाइल फोन और अन्य सामग्री पूरी तरह जल चुकी थी।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

सुबह घूमने निकले एक राहगीर ने दुकान से धुआं निकलते देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सका और एक बड़ा हादसा टल गया।



Source link