पुलिस स्मृति दिवस, 191 शहीदों को श्रद्धांजलि दी: खंडवा पुलिस लाइन पहुंचे मंत्री शाह, शहीद परिवारों का सम्मान किया – Khandwa News

पुलिस स्मृति दिवस, 191 शहीदों को श्रद्धांजलि दी:  खंडवा पुलिस लाइन पहुंचे मंत्री शाह, शहीद परिवारों का सम्मान किया – Khandwa News


मंत्री शाह ने पुलिस लाइन पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

खंडवा पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मंगलवार को 66वां पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस स्मृति परेड का आयोजन कर देश के लिए शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. विजय शाह, महापौर अमृता यादव, कलेक्टर ऋषव

.

परेड ने दी सलामी, शहीद इंस्पेक्टर पाठक को किया याद पुलिस स्मृति परेड का नेतृत्व सूबेदार धरम सिंह जमोद ने किया। परेड की सलामी के बाद एसपी मनोज कुमार राय ने पिछले एक साल में शहीद हुए देश के 191 पुलिस व अर्धसैनिक बल के अधिकारियों और जवानों के नामों का वाचन किया। उन्होंने बताया कि इन जवानों ने देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इनमें खंडवा जिले में पदस्थ रहे शहीद निरीक्षक संजय पाठक का नाम भी शामिल था। परेड में शामिल जवानों ने अपने शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी।

मंत्री शाह ने किया शहीदों के परिजनों का सम्मान परेड समाप्त होने के बाद मंत्री डॉ. विजय शाह ने खंडवा जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान शहीदों के परिजनों ने अपने प्रियजनों को खोने के दर्द को साझा किया और पुलिस विभाग के प्रति आभार भी जताया।

क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस? 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के 10 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं शहीदों और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिसकर्मियों को याद करने और सम्मान देने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

ये रहे मौजूद कार्यक्रम में मंत्री डॉ. विजय शाह, महापौर अमृता यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय के अलावा एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी, महेंद्र तारणेकर, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी और शहीद जवानों के परिजन उपस्थित हुए। सभी ने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



Source link