पन्ना में पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी: दीपावली की खरीदारी करने जा रहा युवक घायल – Panna News

पन्ना में पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी:  दीपावली की खरीदारी करने जा रहा युवक घायल – Panna News


अस्पताल में घायल से पूछताछ करता पुलिसकर्मी।

दीपावली की खरीदारी करने पन्ना आ रहे 23 वर्षीय युवक को एक तेज रफ्तार पिकअप ने रविवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है।

.

घायल युवक की पहचान खजरी कुडार निवासी राज किशोर यादव (23 वर्ष) पुत्र दयाराम यादव के रूप में हुई है। राज किशोर ने बताया कि वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर पन्ना आ रहा था। मांझा गांव के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

राज किशोर के अनुसार, टक्कर मारने वाले तीन पिकअप वाहन एक साथ चल रहे थे और सभी एक जैसे दिख रहे थे, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस वाहन ने टक्कर मारी। घायल ने तत्काल अपने परिजनों को सूचना दी।

घायल का बयान लेता पुलिसकर्मी।

परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आगे स्थित वन विभाग के बैरियर पर तैनात कर्मचारी को फोन पर घटना की जानकारी दी। कर्मचारी ने बैरियर बंद कर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद तीनों पिकअप वाहन वहां पहुंचे और पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया।

राज किशोर यादव ने आरोप लगाया कि वाहन चालक नशे की हालत में थे। उनका कहना था कि यदि वाहन पकड़े नहीं जाते तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इस दुर्घटना में राज किशोर के पैर, हाथ और कमर में चोटें आई हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जब्त किए गए तीनों वाहनों को सिविल लाइन पुलिस चौकी में रखा गया है।



Source link