भोपाल की समरधा कलारी के पास एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
.
पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि समरधा कलारी के पास एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुनील सिंह (45) निवासी समरधा टोला गांव के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था, वह कलारी से शराब पीकर घर लौट रहा था, इसी बीच रोड क्रॉस करते समय कोई अज्ञात वाहन उसके ऊपर से गुजर गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जिससे आरोपी चालक की पहचान की जा सके।