इंदौर नगर निगम: स्वच्छता के साथ कचरा संग्रहण शुल्क वसूली में भी आगे, रिकॉर्ड 39 करोड़ रुपए की राशि वसूली

इंदौर नगर निगम: स्वच्छता के साथ कचरा संग्रहण शुल्क वसूली में भी आगे, रिकॉर्ड 39 करोड़ रुपए की राशि वसूली


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम इंदौर 

नगर निगम द्वारा 90 % तक कचरा संग्रहण शुल्क वसूली के जरिए रिकॉर्ड बनाया है। नगर निगम जल्द सेवन स्टार रेटिंग की दौड़ में शामिल है और इसे जल्द हासिल भी कर सकता है। साथ ही कचरा संग्रहण शुल्क में भी जल्द इंदौर रिकॉर्ड बनाएगा, वैसे निगम ने उन 39 करोड रुपए वसूल करके एक रिकॉर्ड भी दर्ज किया है।​​​​​​​

कल वर्ष के अंतिम दिन तक निगम ने 39 करोड़ रुपए हासिल कर लिए थे। कचरा संग्रहण शुल्क की 75 % घरेलू और 90 % बल्क राशि वसूलने की सबसे जरूरी शर्त को निगम ने पूरा कर लिया है।​​​​​​​ इसके चलते अब पूरी उम्मीद है कि निगम स्वच्छता में नंबर वन के अलावा सेवन स्टार की रेटिंग भी हासिल कर लेगा, क्योंकि इस शहर को कोई भी शहर पिछले चार सालों में पूरा नहीं कर पाया है। निगमकर्मियों से लेकर सभी नेताओ और अधिकारियों, अन्य अफसरों ने भी अपने बंगलों का बकाया कचरा संग्रहण शुल्क बीते दिनों जमा किया, जिसके चलते निगम 90 % तक लक्ष्य पूरा कर सका।

अपर आयुक्त एसके चैतन्य ने बताया कि बल्क कलेक्शन में तो यह लक्ष्य पहले ही पूरा किया जा चुका था। सिर्फ घरेलू कचरा संग्रहण शुल्क के मामले में ही निगम पीछे था, लेकिन दिसंबर के पूरे महीने में इसकी वसूली को लेकर अभियान चलाया और यहां तक कि निगम के कर्मचारियों से भी राशि जमा करवाई। अन्यथा उन्हें वेतन ना देने की चेतावनी दी गई।



Source link