Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने कमबैक मैच में पूरी तरह से फ्लॉप हो गए. विराट कोहली ने तो अपना खाता भी नहीं खोला. वहीं रोहित ने 8 रहन बनाए.
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली बुरी तरह से फ्लॉप हो गए. रोहित और विराट 224 दिन बाद टीम इंडिया के लिए वापसी कर रहे थे. ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी पर्थ वनडे से पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. उसके बाद से रोहित और विराट को वनडे फॉर्मेट के लिए इंतजार करना पड़ा, क्योंकि रोहित और विराट दोनों ही टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं.
रोहित और विराट को लेकर सोशल मीडिया रिएक्शन
रोहित शर्मा को लेकर एक यूजर ने लिखा, सॉरी यशस्वी जायसवाल, क्योंकि रोहित शर्मा जैसे प्लेयर है तो आपके जैसा टैलेंड प्लेयर को मौका नहीं मिलेगा.
Soory Yashasvi Jaiswal, because of Player like Rohit Sharma , talented players like you are not getting a chance. 💔 pic.twitter.com/cDEFrhbq8uएक यूजर ने WWE रेसलिंग का वीडियो शेयर कर रोहित शर्मा के मजे लिए.