IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे का शोर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के चलते चरम पर था. लेकिन दोनों दिग्गज फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. रोहित शर्मा को 8 के स्कोर आउट हुए तो शोर चारो तरफ उनके फ्लॉप होने पर था. लेकिन उनके साथी अभिषेक नायर हिटमैन की किसी और हरकत पर बरसे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आउट होने के बाद बारिश के बीच रोहित और गिल इंजॉय कर रहे थे.
रोहित ने खाए पॉपकार्न
रोहित शर्मा वायरल वीडियो में पॉपकार्न खाते दिखे. शुभमन गिल, हिटमैन को पॉपकार्न पास करते नजर आ रहे हैं. हाल के दिनों में रोहित शर्मा फिटनेस को लेकर चर्चा में रहे. उन्होंने 11 किलो वजन घटाया और पूरी तरह से फिट नजर आए. अभिषेक नायर ने भी रोहित के साथ मेहनत की. लेकिन जब मैच के बीच नायर ने रोहित को पॉपकार्न खाते देखा तो वह कमेंट्री बॉक्स में ही अपना आपा खो बैठे.
क्या बोले अभिषेक नायर?
अभिषेक नायर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, ‘अरे भाई, उसे पॉपकॉर्न मत दे, रोहित के वजन कम करने की बहुत चर्चा हुई. पहले तो फिट और पतला होने का लक्ष्य था, मैंने पहले भी कहा था. ब्रिटेन की छुट्टी के बाद एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीर वायरल हुई थी. रोहित ने सोचा कि इसे बदलना है. मेन टारगेट 2027 वर्ल्ड कप है. रोहित फिटर, मजबूत, हल्का और तेज दौड़ने वाला बनना चाहते हैं.’
(@AsimAli555309) October 19, 2025
ये भी पढे़ं.. 18 रन के फेर में फंसी टीम इंडिया… पर्थ में चला 2019 वर्ल्ड कप वाला नंबर गेम, हार गया था भारत
पहले से ज्यादा फुर्तीले हैं रोहित- नायर
नायर ने आगे कहा, ‘उनकी स्किल हमेशा अच्छी रही. फिटनेस ने इसे और बेहतर किया. अब वे तेज हिलते हैं. उनकी फुर्ती कभी इतनी अच्छी नहीं थी. रोहित खुश हैं. वे जानते हैं कि 2027 वर्ल्ड कप के बारे में बातें हो रही हैं. पहला जवाब उनका वजन था. उम्मीद है दूसरा जवाब बल्ले से रन होंगे.’