मंदिरों पर शहर के लोगों ने जलाए दीप
ग्वालियर में सोमवार को दीपावली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। शहर के लोगों ने अपने-अपने घर, प्रतिष्ठान में मां लक्ष्मी का पूजन कर दीप जलाए हैं। इसके बाद ग्वालियर का आसमान आतिशबाजी की रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आया है। देर रात तक पटाखों क
.
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर का आसमान
दीपावली पर सोमवार को सुबह से ही उत्साह का माहौल था। शहरवासी सुबह से ही लक्ष्मीजी के पूजन के लिए अपनी दुकानों, मकानों की सफाई करते देखे गए। सुबह से ही शहर में ठेले वाले अशोक के पत्ते, माला आदि लेकर खड़े हो गए थे। लोगों ने पत्ते, फूल आदि खरीदकर दुकानों, मकानों पर सजाए। लोगों ने अपनी दुकानों, मकानों और ऑफिसों में लक्ष्मी जी का पूजन पूरे विधि विधान से किया। शाम होते ही दीपावली की असली चमक नजर आई। शहर रंग बिरंगी रोशनी में नहाया नजर आया है। बाजारों में अलग ही रौनक बिखरी हुई थी। हर तरफ आतिशबाजी का शोर सुनाई दे रहा था। शहर के आसमान में अलग-अलग रंग के पटाखों की रोशनी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने बड़ों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया है।

जौरासी स्थित अंचल के सबसे बड़े लक्ष्मी मंदिर में हुआ विशेष पूजन
सबसे बड़े लक्ष्मी मंदिर में हुई विशेष पूजा ग्वालियर में दीपावली के मौके पर ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े लक्ष्मी मंदिर जौरासी घाटी पर विशेष पूजा की गई है। पूरे विधि विधान से शाम पांच बजे यह पूजन शुरू हुआ तो 7 बजे तक चला। इस विशेष पूजन में जीवाजी विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला (वर्तमान में मेरठ यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर) ने भी भाग लिया है। मंदिर में पूजन के बाद दीप माला जलाई गई है। शहर के लोगों ने इसमें भाग लिया। शुभ मुहूर्त में पूजन कर मनाई दीपावली शहर के लोगों ने दीपावली के शुभ मुहूर्त में पूजन कर दीपावली का त्योहार मनाया है। पूजन के बाद परिवार में मिठाइयां बांटी गई और फिर आतिशबाजी की गई। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई थी कि रात 7 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाएं, लेकिन दीपावली का त्योहार हो और आतिशबाजी न हो ऐसा नहीं हो सकता है, इसलिए रात भर पटाखे चले हैं।

शहर में जमकर हुई आतिशबाजी
शहर में मुश्तैद रही पुलिस दीपावली की खुशियों में कोई खलल न डाले इसके लिए ग्वालियर पुलिस पूरी तरह मुश्तैद नजर आई है। दीपावली पर बाजारों से लेकर शहर के नाकाबंदी पॉइंट और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा है। DIAL 112 अलर्ट पॉजिशन में खड़ी नजर आई हैं। पुलिस अफसरों को एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने सख्त हिदायत दी थी कि कोई भी परेशानी में मदद मांगता है तो तत्काल पुलिस पहुंचकर उसे प्राथमिक सुरक्षा मुहैया कराएगी। बुधवार को होगी गोवर्धन पूजा इस बार दीपावली का त्योहार पांच दिवसीय न होकर छह दिवसीय है। सोमवार (20 अक्टूबर) को दीपावली मनाई जा रही है, लेकिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा नहीं होगी। बीच में एक दिन खाली है। बुधवार को गोवर्धन पूजा होगी। ग्वालियर के मुरार लालटिपारा स्थित गोशाला में विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया जा रहा है, जहां गांव के गांव एक साथ पूजन करते हैं। इसके बाद गुरुवार को भाईदूज का त्योहार बनाया जाएगा।